Vidisha News: पत्नी की बार-बार पूजा से परेशान हो गया पति, फिर तोड़ दिया शिवलिंग

Vidisha News: मध्यप्रदेश के विदिशा से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां पर, शिवलिंग को पंचायत सचिव द्वारा खंडित किया गया जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ज्यादातर समय भगवान शिव की पूजा में रहती थी. इससे उसके निजी काम प्रभावित होते थे. इसी बात को लेकर वह नाराज था. और उसने इस घटना को अंजाम दिया.
vidisha news

vidisha news

Vidisha News: मध्यप्रदेश के विदिशा से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां पर, शिवलिंग को पंचायत सचिव द्वारा खंडित किया गया. पर इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है. आरोप है कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पौआनाला पंचायत के सचिव अखिलेश यादव ने पाइप से शिवलिंग पर वार किया. इससे शिवलिंग और जिलहरी में क्षति पहुंची.

घटना का वीडियो CCTV में कैद

बता दें, घटना का पूरा विडियो सीसीटीवी में कैद हुआ. जिसमें पौआनाला पंचायत के सचिव अखिलेश यादव को शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा गया. वहीं, रहवासियों की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सचिव के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.

पूछताछ में आरोपी ने बताई वजह

पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ज्यादातर समय भगवान शिव की पूजा में रहती थी. इससे उसके निजी काम प्रभावित होते थे. इसी बात को लेकर वह नाराज था. और उसने इस घटना को अंजाम दिया.

बताते चलें कि, पूरी घटना बालाजी ईको सिटी कॉलोनी की है.जहां के रहवासियों ने बताया कि सावन के कारण यहां रोज पूजा होती है. पर जब गुरुवार शाम को जब लोग मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला. इसके बाद लोगों ने मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी. इसमें अखिलेश यादव मंदिर में पहुंचता और पाइप से शिवलिंग व जलहरी को नुकसान पहुंचाता दिखाई दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोग मंदिर में जमा हो गए.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

ज़रूर पढ़ें