ENG VS PAK: लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से रौंदा

ENG vs PAK: लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हरा दिया है.
ENG vs PAK

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

ENG vs PAK: लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हरा दिया है. पहले मुकाबले की पहली ही पारी में इंग्लैंड ने 400 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगा दिए थे. लेकिन पाकिस्तान अपनी दो पारियों में भी उसके पास नहीं पहुंच सका. हैरानी की बात यह रही कि पाक टीम अपनी दोनों पारियों में 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी.

पहली पारी में रॉबिन्सन-टंग ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

दरअसल 19 अगस्त से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर जोड़ दी और महज 171 रनों पर उनकी टीम को ऑलआउट कर दिया. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने घटक गेंदबाजी की और 5-5 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 64 रन पर ऑलआउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

शतक से चूके हैरी ब्रूक

गेंदबाजों के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया और पहली पारी में बढ़त हासिल कर मुकाबला को अपनी पकड़ में बना लिया. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए, जिन्होंने 93 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले. हालांकि वह शतक से चूक गए. ब्रूक के अलावा कप्तान जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 66 रन की पारी खेली.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में महज 171 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन कूट डाले. इसके बाद दूसरी पारी में भी पाकिस्तान कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और 135 रनों पर ही सिमट गई और इस तरह इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 103 रन से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके.

ज़रूर पढ़ें