कॉकरोचों ने खोली सिस्टम की पोल! राजस्थान सरकार हुई अलर्ट, स्कूलों में खर्च करेगी 12,000 करोड़ रुपए
राजस्थान सरकार स्कूलों में खर्च करेगी 12,000 करोड़ रुपए
Cockroach Infestation Exposed: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्कूलों के सुधार को लेकर मुहिम छेड़ दी है. सीजेपी की टीम राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक गांव की स्कूल की जांच करने पहुंची थी. जिसको लेकर बवाल पैदा हो गया था, लेकिन इस घटना के बाद राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार ने शनिवार को आदेश जारी किया है कि प्रदेश में स्कूल सुधार के लिए 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा मंजूर किए गए हैं.
बता दें, जयपुर की जिस स्कूल की जांच करने के लिए सीजेपी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका और उनके करीब 200 कार्यकर्ता पहुंचे थे. सरकार ने उस स्कूल पर त्वरित एक्शन लेते हुए 1 सितंबर से ही काम शुरू करने के आदेश दिए हैं. इसके लिए सरकार ने 18 लाख रुपए मंजूर किए हैं. जिसमें 12 लाख रुपए जिला खनिज फाउंडेशन की तरफ से तो वहीं 6 लाख रुपए विधायक कोष से मंजूर किया गया. इसके साथ ही प्रदेश की स्कूल सुधार के लिए भी 12,000 करोड़ रुपए देने का आदेश जारी किया है.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजस्थान सरकार ने 3 साल का प्लान पेश किया है. जिसके तहत सरकार ने स्कूल सुधार के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी की है.
कितना पैसा कहां होगा खर्च?
राजस्थान सरकार के प्रस्तावित रोडमैप के अनुसार, 2 हजार 487.7 करोड़ रुपए के खर्च से 3587 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे. वहीं 8 हजार 378.3 करोड़ रुपए खर्च से 83,783 क्लासरूम बनाए जाएंगे. 1 हजार 129.5 करोड़ रुपए खर्च से 22,589 स्कूलों की रिपेयरिंग की जाएगी. जबकि 340.4 करोड़ रुपए की लागत से 13,616 टॉयलेट कॉम्प्लैक्स तैयार होंगे. सरकार के इस आदेश के बाद ऐसा लग रहा है कि अब सरकार का पूरा फोकस स्कूल सुधारों की ओर ही रहने वाला है. वहीं सीजेपी भी स्कूल सुधार के मुद्दे को लेकर राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर में मुद्दे उठाने की तैयारी की है.
ये भी पढे़ंः आशुतोष रांका के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, जयपुर स्कूल विवाद में CJP ने भी कराई क्रॉस FIR
CJP के पहुंचने के बाद सरकार ने लिया एक्शन
बता दें, जयपुर जिले के सांगानेर प्रखंड के रामपुरा (कंवरपुरा) स्कूल को लेकर सीजेपी ने मुद्दा उठाया था. सीजेपी ने आरोप लगाया कि स्कूल एक पशु बाड़े (शेड) में चल रहा था. जिसका जायजा लेने के लिए सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गांव से खदेड़ दिया. बाद में इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कराई गई. फिलहाल, सरकार के त्वरित एक्शन के बाद एक बार फिर यह स्कूल सुर्खियों में आ गई. स्कूल का निर्माण कार्य भी 1 सितंबर से चालू हो जाएगा.