Khairagrh Bus Accident: नींद का झोंका पड़ा भारी.. बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, बस ड्राइवर मौके से फरार
KHAIRAGARH ACCIDENT/ image soruce: vistar news archive
इनपुट-नितिन भांडेकर
Khairagrh Bus Accident: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत सलगापाट में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. लोरमी से हैदराबाद जा रही माँ श्रद्धा ट्रैवल्स की बस ने सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में स्कूटी सवार को चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक माँ श्रद्धा ट्रैवल्स की बस क्रमांक CG-10 BZ 8506 हैदराबाद से गंडई की ओर जा रही थी. इसी दौरान सलगापाट के पास बस चालक को झपकी लग गई. चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी. बस ने स्कूटी को खतरनाक तरीके से रौंद दिया.
झपकी बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस चालक रातभर से लगातार वाहन चला रहा था और कथित तौर पर झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. टक्कर में स्कूटी सवार को हल्की चोटें आई हैं, जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है.
बस चालक मौके से फरार हो गया
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं थी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, यह घटना लंबी दूरी की बसों के चालकों की लगातार ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर में AAP और BJP विधायक समेत 6 घायल