बालाघाट में बच्चों की मौत का मामला, परिजनों से मिलेंगे जनप्रतिनिधि, रिपोर्ट भी देंगे, CM ने दिए निर्देश
सीएम मोहन यादव
MP News: भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार (23 अगस्त) को सीएम मोहन यादव ने अनुसूचित जनजाति के विधायकों और सांसदों के साथ 4 घंटे लंबी बैठक की. इस मीटिंग के बाद रात 8 बजे रात्रिभोज का आयोजन किया गया. इसमें फैसला लिया गया कि बालाघाट में हुई बच्चों की मौत के मामले में जनप्रतिनिधि परिजनों से मुलाकात करेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे. स्थानीय स्तर पर लापरवाही और बच्चों की मौत के कारणों की भी रिपोर्ट देंगे.
इसके साथ ही मीटिंग में मध्य प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के बढ़ते मामले को लेकर भी मंथन हुआ. इस बीमारी के बारे में जागरूकता और बीमार लोगों के इलाज के लिए जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग से चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर आदिवासी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य और योजनाओं पर भी सभी से बात की है.
आज भोपाल में लालघाटी स्थित रेस्ट हाउस में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AntarsinghArya जी एवं महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार @savitrii4bjp जी से सौजन्य भेंट की।
— Nagar Singh Chouhan (@NagarSinghBJP) August 24, 2026
इस अवसर रतलाम-अलीराजपुर-झाबुआ सांसद श्रीमती @anitachouhanbjp भी उपस्थित थी। pic.twitter.com/9srYBe1k3O
मीटिंग का क्या फोकस रहा?
इस मीटिंग लोकसभा सांसद, मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए. मोहन सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, झाबुआ सांसद अनिता नागर, केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और अंतर सिंह आर्य मौजूद रहे. इन्हीं नेताओं का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों पर फोकस करना रहा.
ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Dinner: सीएम मोहन सांसद-विधायकों के साथ करेंगे डिनर, किन वजहों से होने लगी चर्चा?
बालाघाट में बच्चों की मौत का मामला
दरअसल, बालाघाट में बैगा जनजाति के कई बच्चों की मौत हो गई थी. इसके बाद मलेरिया और टीकाकरण अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मछुरदा गांव का दौरा किया था और परिजनों से मुलाकात की थी. ICMR की रिपोर्ट में सामने आया था कि मीजल्स के कारण बच्चों की मौत हुई. वहीं, मलेरिया, टीकाकरण और कुपोषण को कारण बताया गया था.