CBI कार्ड, फर्जी IAS… नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, पूछताछ के लिए भोपाल ले गई पुलिस

Fake IAS Job Fraud: अशोकनगर पुलिस ने फर्जी IAS को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि भाई के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ठगी करते थे.
Fake IAS Arrested Job Scam

CBI कार्ड, फर्जी IAS... नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार

Bhopal Police Arrest Siblings: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में फर्जी IAS बनकर ठगने वाले भाई-बहनों को अब पुलिस सबूत जुटाने के लिए भोपाल ले जा रही है. पुलिस ने दोनों को फर्जी लेटरहेड, CBI कार्ड और महंगे आईफोन के साथ पकड़ा था. अब पुलिस की टीम यह पता लगाने में जुट गई है कि दोनों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है. अब तक लगभग 10 लाख रुपए ठगने की जानकारी सामने आई है. लेकिन पुलिस को उम्मीद है इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, ठगी करने वाले भाई बहन की पहचान तृप्ति सिंह राजपूत और सुधांशु राजपूत के रूप में हुई है. तृप्ति अपने आप को टूरिज्म विभाग का एडिशनल डायरेक्टर और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का हेड बताती थी, तो वहीं सुधांशु पत्रकार बताया. तृप्ति मानव संसाधन विकास मंत्रालय में नौकरी का दावा करते हुए ठगी का शिकार बनाती थी. इस दौरान एक और जानकारी निकलकर सामने आई कि तृप्ति ने अपने आप को IAS बताते हुए बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन जब इसका खुलासा हुआ, तो दोनों अलग रहने लगे.

क्या है मामला?

दोनों भाई-बहन अपने दो साथियों के साथ 7 अप्रैल को चंदेरी घूमने गए थे. इस दौरान भौकाल जमाने के लिए किला कोठी में ठहरे, ताकि लोगों को प्रभावित कर अपने झांसे में लिया जा सके. किला कोठी में ठहरे दोनों भाई-बहनों ने शिकार ढूंढना शुरू कर दिया. कुछ ही समय में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों को अपने विश्वास में ले लिया. तृप्ति ने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवा देगी. जिसमें अच्छा पैसा मिलेगा, लेकिन उसके बदले प्रति व्यक्ति को 3 लाख रुपए देने होंगे.

9 लाख 80 हजार रुपए लिए थे नगद

इस दौरान कुछ लोग दोनों की बातों में आ गए और पैसे दे दिए. किला कोठी में ही दोनों के पास 9 लाख 80 हजार रुपए जमा हो गए. बाकी बचे दो लाख रुपए बाद में देने के लिए तय हुआ. खुलासा तब हुआ जब दोनों भाई-बहनों ने शनिवार को फर्जी नियुक्ति पत्र देने पहुंच गए. वहां पर पीड़ितों से कहासुनी हो गई. जब पीड़ितों की बात नहीं बनी तो उन्होंने पुलिस बुला लिया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः गजब! पुल बना रहे इंजीन‍ियर भूले रास्‍ता, खेत में उतर रही सड़क, अब कैसे बनेगी बात?

भोपाल कनेक्शन आया सामने

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों का भोपाल से कनेक्शन है. इसलिए अब पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर भोपाल ले जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि भोपाल में और सबूत मिल सकते हैं. इसलिए पुलिस पूछताछ के लिए दोनों को अशोकनगर से भोपाल ले जा रही है.

ज़रूर पढ़ें