CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें आदेश

CG Transfer News: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं. मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक आधार पर फेरबदल किया गया है.
Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

CG Transfer News: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं. मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक आधार पर फेरबदल किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने के 10 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने और उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

ये है ट्रांसफर आदेश

  • देवनारायण कश्यप (राप्रसे, 2010): आयुक्त, नगर पालिक निगम, अंबिकापुर (सरगुजा) से स्थानांतरित होकर उप सचिव, छ.ग. शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय पदस्थ किए गए हैं.
  • चित्रकांत चाली ठाकुर (राप्रसे, 2014): अपर कलेक्टर, कोण्डागांव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर बनाया गया है.
  • दिप्ती गौते (राप्रसे, 2014): अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है.
  • गुड्डू लाल जगत (राप्रसे, 2014): अपर कलेक्टर, बेमेतरा को उप सचिव, छ.ग. शासन, श्रम विभाग, मंत्रालय पदस्थ किया गया है.
  • विनय कुमार अग्रवाल (राप्रसे, 2015): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर से स्थानांतरित होकर आयुक्त, नगर पालिक निगम, अंबिकापुर (सरगुजा) का दायित्व सौंपा गया है.
  • डॉ. ऋतु वर्मा (राप्रसे, 2015): उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. साथ ही वह इस पद के अन्य अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो गई हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: INC की गाइडलाइन नहीं मानने वाले नर्सिंग कॉलेजों हो जांच, सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति ने CMHO को सौंपा ज्ञापन

ज़रूर पढ़ें