MP-CG के लिए जरूरी खबरः रेलवे बोर्ड से मिली मंजूरी… अब दो दिन चलेगी ये ट्रेन

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे बोर्ड ने उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक (Twice Weekly) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही ट्रेन के परिचालन दिनों में बदलाव और कुछ स्टेशनों पर समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है. […]
train

निशातपुरा स्टेशन में ट्रेन के ठहराव के लिए डिप्टी सीएम ने रेलवे को लिखा पत्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे बोर्ड ने उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक (Twice Weekly) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही ट्रेन के परिचालन दिनों में बदलाव और कुछ स्टेशनों पर समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है.

रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस अब उदयपुर से शनिवार और रविवार को चलेगी. वहीं ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार से रविवार और सोमवार को रवाना होगी. नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को पहले की तुलना में यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

चार राज्यों के यात्रियों को फायदा

उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. खासतौर पर पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलने से यात्रा आसान होगी.

रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोन को संशोधित समय-सारणी और नई फ्रीक्वेंसी को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं.

उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस का संशोधित समय

स्टेशनपुराना समयनया समय
उदयपुर सिटी1:051:05
शहडोल18:1417:59
अनूपपुर जंक्शन18:5518:40
पेंड्रा रोड19:3819:23
बिलासपुर जंक्शन21:3521:20
चांपा जंक्शन22:3522:20
रायगढ़23:3323:18
शालीमार10:0510:05

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Railway News: MP-CG के लिए जरूरी खबरः बदले मार्ग से चलेंगी ये 5 ट्रेनें… देख ले पूरी सूची

ज़रूर पढ़ें