नेपाल में फ‍िर बाढ़ का खतरा! भोटेकोशी नदी बढ़ रहा जलस्तर, अब तक 734 मौतें- 2500 लोग लापता

Nepal Flood Bhote Koshi River: नेपाल में बाढ़ के बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी है. भारत ने नेपाल की मदद के लिए सामग्री भेजी है. इससे पहले 3 विमान सामग्री भेजी जा चुकी है. दूसरी तरफ भोटे कोशी रिवर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. 
बाढ़ के बाद के हालात

बाढ़ के बाद के हालात

Nepal Flood Bhote Koshi River: नेपाल में बुधवार 26 अगस्‍त को आई बाढ़ के बाद ही हालात खराब बने हुए हैं. इस आपदा में नेपाल में अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरी तरफ त‍िब्‍बत में भी मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, वहां अब तक 16 लोगों की जान जा चुी है. अब भी 2500 से ज्‍यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, इनमें बड़ी संख्‍या में भारतीय नागर‍िक भी शामिल हैं. पहले से ही नेपाल भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है. अब भोटेकोशी नदी को लेकर नई चिंता सामने आई है.

बाढ़ के बाद से ही बड़ी संख्‍या में लोग हाइड्रोपावर प्रोजेक्‍ट्स की टनल में फंसे हुए हैं. नेपाल की सेना लगातार फंसे हुए लोगों को बाहर न‍िकालने की कोशिश कर रही है. नेपाल की मदद के लिए भारत ने शन‍िवार रात को एक और व‍िमान सामग्री भेजी है.

नेपाल में अलग-अलग हाइड्रोपावर प्रोजोक्ट्स में काम करने वाले करीब 898 कर्मचारी अब भी लापता हैं. इनमें से करीब 361 कर्मचारियों को अब तक बचाया जा चुका है. फंसे हुए लोगों को बाहर न‍िकालने के लिए सेना की तरफ से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

भारत ने नेपाल भेजी मदद

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीड‍िया पर जानकारी दी है. इसमें उन्‍होंने बताया कि भारत से चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची, जिसमें 11 टन राहत सामग्री थी – जैसे कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट मौजूद हैं. इस उड़ान में टनल में खोज और बचाव अभियान के लिए उपकरणों के साथ अतिरिक्त तकनीकी टीम भी आई.

नेपाल की तरफ फ‍िर बढ़ रहा पानी?

नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने नेपाल के कई जिलों के लिए फ‍िर अलर्ट जारी किया है. सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में बताया कि रसुवा ज़िला प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली है कि भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव तेज़ होने की आवाज़ सुनी गई है.इसलिए, हम रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग तक नदी के आस-पास के इलाकों में सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं. से ही और जानकारी मिलेगी, हम आगे की अपडेट देंगे.

ये भी पढ़ें:मुसलमानों को भारत से बाहर करना चाहता है तो वह हिंदू नहीं, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बयान

ज़रूर पढ़ें