मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, कल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Mars Transit Punarvasu Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कल 2 सितंबर 2026 को मंगल और गुरु के होने वाले इस अद्भुत नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर असर देखने को मिलेगा.
मंगल ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में परिवर्तन
Punarvasu Planet Astrology: नए महीने सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, कल यानी 2 सितंबर को साहस, ऊर्जा, भूमि और शौर्य के प्रतीक मंगल ग्रह सुबह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं गुरु बृहस्पति को पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर् माना गया है. कल 2 सितंबर 2026 को मंगल और गुरु के होने वाले इस अद्भुत नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर असर देखने को मिलेगा.
मेष राशि
- इस राशि के लोगों के लिए यह समय पैसों के मामले में बहुत बढ़िया रहेगा.
- आपका कहीं रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है.
- नौकरी करने वाले लोगों को अपने ऑफिस में एक नई पहचान और तारीफ मिलेगी.
- वहीं व्यापारियों को अपने काम या बिजनेस को आगे बढ़ाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे.
कर्क राशि
- यह बदलाव आपके जीवन में सुख और ऐशो-आराम बढ़ाने वाला साबित होगा.
- अगर आप खुद का मकान, जमीन या नई गाड़ खरीदने की सोच रहे थे, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है.
- करियर के मामले में किसी बड़े और रसूखदार इंसान की मदद से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है.
- साथ ही परिवार में चल रहे आपसी झगड़े भी खत्म होंगे.
वृश्चिक राशि
- आपके काम में काफी समय से आ रही सभी अड़चनें और परेशानियां अब दूर हो जाएंगी.
- नौकरी में आपको कोई बड़ा पद, नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकती है.
- आपके सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी इज्जत बढ़ेगी.
- पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी.
मीन राशि
- मीन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत लाभदायक रहने वाला है.
- इस नक्षत्र परिवर्तन से आपके व्यवहार में सकारत्मक बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे आपकी प्रगति होगी.
- इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है और आपका मन खुश रहेगा.
- जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है.
इस दौरान यदि आप किसी नए व्यक्ति से मुलाकात करते हैं, तो वह आपके लिए सहयोगी साबित हो सकता है.