Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर रहेगा पंचक का साया, जानिए क्या इस दौरान भाई को राखी बांधना होगा शुभ

Raksha Bandhan 2026: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. भाई-बहन के अटूट प्यार का यह पर्व हर वर्ष सावन महीने की पूर्णमा को आता है. इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व तरक्की की दुआ करती हैं.
Raksha Bandhan 2026

रक्षाबंधन 2026

Raksha Bandhan 2026: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. भाई-बहन के अटूट प्यार का यह पर्व हर वर्ष सावन महीने की पूर्णमा को आता है. इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व तरक्की की दुआ करती हैं. हालांकि, इस बार रक्षाबंधन पर पंचक और चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम है. लोग जानना चाहते हैं कि क्या पंचक में राखी बांधना ठीक रहेगा और क्या ग्रहण से त्योहार पर कोई असर पड़ेगा? ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओ के अनुसार, इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा और आप बिना किसी डर के रक्षाबंधन मना सकते हैं.

रक्षाबंधन पर भद्रा और ग्रहण का साया नहीं

इस साल सावन पूर्णिमा की उदया तिथि मिलने के कारण रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. अच्छी बात यह है कि इस दिन राखी बांधते समय भद्रा की कोई बाधा नहीं रहेगी, क्योंकि भद्रा सुबह सूरज निकलने से पहले ही खत्म हो जाएगी. इसके अलावा, इस दिन लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आप बिना किसी रुकावट या डर के पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार और पूजा-पाठ कर सकते हैं.

रक्षाबंधन पर कब से लगेगा पंचक?

इस साल रक्षाबंधन के समय पंचक लगा रहेगा, जिसकी शुरुआत 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1:35 बजे से होगी और यह 1 सितंबर 2026 की सुबह 3:24 बजे तक चलेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहकर धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरता है, तो उसे पंचक कहा जाता है. रक्षाबंधन 28 अगस्त को है, इसलिए यह त्योहार पंचक के साये में ही मनाया जाएगा, लेकिन इससे रक्षा सूत्र बांधने में कोई रुकावट नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण का समय क्या है? जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

क्या पंचक में राखी बांधना अशुभ होता है?

पंचक में राखी बांधना बिल्कुल भी अशुभ नहीं है. मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान पूजा-पाठ, भाई को राखी बांधना, दान-पुण्य और अन्य धार्मिक कार्य करने पर कोई रोक नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार से शुरू होने वाले इस पंचक को दोषरहित माना गया है. इसलिए रक्षाबंधन पर पंचक को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है आप खुशी-खुशी यह त्योहार मना सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें