पति से तलाक का केस, शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम… ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि का संदिग्ध हालत में मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि का संदिग्ध हालत में मिला शव
Divorce Case Teacher Scam: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक रिश्तेदार का संदिग्ध हालत में शव मिला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को सुपुर्द कर सरकारी मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, अभी तक मौत की असली वजह सामने नहीं आई है. जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.
जानकारी के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी बंगाल की सीएम रहीं ममता बनर्जी की दूर की रिश्तेदार हैं. बृष्टि मुखर्जी का उनके पति के साथ काफी समय से विवाद भी चल रहा था. बृष्टि ने पति के खिलाफ तलाक का केस भी दर्ज कराया था. इसके अलावा बृष्टि मुखर्जी का नाम प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले में भी सामने आया था, जिसके बाद बृष्टि सुर्खियों में आई थीं. उन पर आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से नौकरी हासिल किया है. हालांकि, इन आरोपों का उनकी मौत से कोई लेना-देना नहीं है. मौत किन वजहों से हुई है. यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगी.
जांच में जुटे अधिकारी
बृष्टि मुखर्जी की मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को सुपुर्द कर लिया और पंचनामा कर जांच के लिए शव को भेज दिया. मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे, जो हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने की बात कही है. हालांकि, अभी तक मौत की वजहों की कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है.
ये भी पढ़ेंः ‘रोटी-बेटी का रिश्ता, प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण…’, उमा भारती ने रिजर्वेशन पर क्या कहा?
शिक्षक भर्ती घोटाले में भी आ चुका है नाम
बता दें, पहले पति के ऊपर तलाक का मामला दर्ज कराने और बाद में शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद बृष्टि मुखर्जी काफी सुर्खियों में रहीं. अब उनकी संदिग्ध हालत में मौत होना कई सवाल खड़े करता है. फिलहाल, पुलिस ने उनके शव को सुपुर्द कर मॉर्चुरी में रखवा दिया है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग पाएगा. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक ममता बनर्जी का कोई बयान सामने नहीं आया है.