WhatsApp यूजर्स की मौज! आ गया धांसू ‘Chat Theme’ फीचर, चैट करने का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा

WhatsApp New Chat Themes: WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया 'चैट थीम' फीचर लॉन्च किया है, जिसमें चैटिंग के बैकग्राउंड को बदलने के लिए 5 खास कैटेगरी (Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle) दी गई हैं.
WhatsApp New Feature

व्हाट्सएप नया फीचर

Customize WhatsApp Interface Appearance: WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो अपने यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है. इसी बीच कंपनी एक न्यू और शानदार फीचर लेकर आई है, जो आपके चैटिंग करने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह नया फीचर क्या है और आपके किस तरह काम आएगा.

ये है नया फीचर

WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया ‘चैट थीम’ फीचर लॉन्च किया है, जिसमें चैटिंग के बैकग्राउंड को बदलने के लिए 5 खास कैटेगरी (Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle) दी गई हैं. हर कैटेगरी का लुक और स्टाइल बहुत अलग है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद का चैट बैकग्राउंड चुनने के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन मिलेंगे. हालांकि, अभी यह अपडेट केवल iOS यूजर्स के लिए ही आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड फोन के लिए भी जारी किया जा सकता है भले ही कंपनी ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल डेट न बताई हो.

स्लो-एनीमेशन वाले वॉलपेपर मिलेंगे

इस नए अपडेट में ‘लाइव’ कैटेगरी को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसमें यूजर्स को स्लो-एनीमेशन वाले वॉलपेपर मिलेंगे. यह एनीमेशन आपके चैटिंग बैकग्राउंड को बहुतही खूबसूरत और आकर्षक बना देगा, जिससे आपका बातचीत करने का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा मजेदार हो जाएगा.

अलग-अलग वॉलपेपर सेट कर सकेंगे यूजर्स

अलग-अलग कैटेगरी होने से यूजर्स अपनी पसंद और मूड के हिसाब से चैट थीम चुन सकेंगे. उदाहरण के लिए, ‘नेचर’ कैटेगरी में आपको खूसूरत नेचुरल नजारे और आउटडोर सीन देखने को मिलेंगे, वहीं अगर आपको सादगी पसंद है और ज्यादा रंग-बिरंगा बैकग्राउंड अच्छा नहीं लगता, तो ‘मिनिमल’ कैटेगरी आपके लिए एकदम सही साबित होगी.

ये भी पढ़ें-Phone 18 Series: इस दिन लॉन्च होगा iPhone 18 Pro! लीक हुई डेट, जानें दमदार फीचर्स

WhatsApp थीम बदलने का तरीका

अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप की Chat Theme Settings में जाना होगा, जहां आपको ये नई थीम्स दिखाई देंगी. इसके बाद आप वहां मौजूद Gallery में से अपनी पसंद की कोई भी थीम चुनकर उसे तुरंत अपने चैट बैकग्राउंड पर लगा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें