Apple का पहला Foldable iPhone जल्द हो सकता है लॉन्च, Samsung को मिलेगी टक्कर, जानें कीमत
आईफोन 18
Samsung Galaxy Fold Rival: Apple के फैंस लंबे समय से कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone का इंतजार कर रहे हैं. अब लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने बड़े लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
किस नाम से आएगा Apple का फोल्डेबल फोन?
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के नाम को लेकर अभी कोई कन्फर्म नहीं है. लीक्स में इसे iPhone Ultra, iPhone Fold और iPhone Fold Ultra जैसे नामों से बताया जा रहा है. फोन का डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला हो सकता है.
बहुत पतला हो सकता है फोन
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने फोल्डेबल फोन को काफी पतला रखने पर जोर दे रहा है. फोन खुलने पर इसकी मोटाई करीब 4.5mm और बंद होने पर लगभग 9mm हो सकती है. इसमें 48MP के दो रियर कैमरे दिए जाने की भी संभावना है.
7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद
लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में बाहर की तरफ करीब 5.3 से 5.5 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. फोन खोलने पर इसका इंटरनल डिस्प्ले करीब 7.8 इंच का हो सकता है. इसमें LTPO OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. डिस्प्ले की क्रीज को भी कम दिखाई देने वाला बनाया जा सकता है.
Samsung Galaxy Z Fold से होगा मुकाबला
अगर Apple फोल्डेबल iPhone लॉन्च करता है, तो इसका सीधा मुकाबला Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज से होगा. Samsung पहले से इस बाजार में मजबूत स्थिति में है और अपने फोल्डेबल फोन में हिंज, स्क्रीन और डिजाइन को लगातार बेहतर कर रहा है. ऐसे में Apple की एंट्री से इस सेगमेंट की मांग बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें-अब और सुरक्षित होगा रेल सफर! 712 किमी ट्रैक पर लगेगा कवच सिस्टम, जानें कैसे करता है काम
2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone काफी महंगा हो सकता है. रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच बताई जा रही है. भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा होने की संभावना है. अगर Apple इसे प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करता है, तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार को नई दिशा दे सकता है.