MP Police SI Recruitment 2026: एमपी में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

MP Police Recruitment Exam 2026: भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से दो पालियों में किया जाएगा. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. मध्यप्रदेश के निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा.
MP Police SI Recruitment

MP पुलिस SI भर्ती

MP Police SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस उप निरीक्षक (एसआइ) और सूबेदार भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी. अभ्यर्थी अपने आवेदन में 28 सितंबर तक संशोधन कर सकेंगे.

दो पालियों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से दो पालियों में किया जाएगा. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. मध्यप्रदेश के निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

उप निरीक्षक के 381 पद

भर्ती में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के हैं. इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के लिए निर्धारित किए गए हैं. शेष पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट समेत अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए हैं.

नियम पुस्तिका के अनुसार विशेष सशस्त्र बल के उप निरीक्षक पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. अन्य पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा.

ये भी पढ़ें-कौन हैं ए साईं मनोहर, जो रिटायरमेंट के बाद बने CM मोहन यादव के सलाहकार, दिल्ली में संभालेंगे जिम्मेदारी

आवेदन से पहले पात्रता जांचना जरूरी

ईएसबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, मूल निवास और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित पात्रता की जांच करने की सलाह दी है. दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आवेदन में गलत जानकारी देने या पात्रता में कमी पाए जाने पर किसी भी चरण में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है. विभागीय उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है.

ज़रूर पढ़ें