‘यहां ये सब नहीं चलेगा…’, अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ बनाई रील, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
अर्शदीप सिंह-समरीन कौर
Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में हैं. अर्शदीप का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ में एक मजेदार रील बनाई है, जिसे अर्शदीप ने अपने इंस्टा में शेयर भी की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
गर्लफ्रेंड समरीन के अर्शदीप ने बनाई रील
दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाते और उसे शेयर करते रहते हैं. अब अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ पहली रील शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वायरल रील में अर्शदीप कैमरा चालू करके समरीन से पूछते हैं,”बेबी क्या हुआ?” इसका जवाब देते हुए समरीन कहती हैं, ”यहां ये सब नहीं चलेगा.” दोनों के बीच की यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
Arshdeep Singh introduced his girlfriend Samreen Kaur for the first time on his Insta post
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) September 3, 2026
What happening is his favourite line 😭 pic.twitter.com/Zco0FhtLka
यह भी पढ़ें: चहल की फिरकी में फंसे बेन स्टोक्स, घूमती गेंद ने उड़ा दिया ऑफ स्टंप, VIDEO वायरल
अर्शदीप ने शेयर की वीडियो
अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”We’re taken. But singles, try your moves on Tinder India.” यानी हम तो पहले से साथ में हैं. लेकिन जो लोग सिंगल हैं, वे Tinder India पर अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं. इस रील के साथ अर्शदीप ने अपने और समरीन के रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है.
कई मौकों पर साथ दिखे अर्शदीप-समरीन
बता दें, आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह और समरीन कौर कई मौकों पर एक दूसरे के साथ नजर आए, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें सामने आने लगी. बता दें, क्रिकेटर ने पहली बार समरीन कौर को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सार्वजनिक रूप से पेश किया है.