‘बाबर-औरंगजेब को मानने वाले लोग…’, मथुरा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

CM Yogi Mathura Speech: सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे समाज में जहर घोलकर आम जनता की सुरक्षा में सेंध लगाना चाहते हैं. विपक्ष युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, बहन बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालने, उभरते हुए कारीगरों और किसानों की खुशहाली पर डकैती डालने व उन्हें फिर से लाचार बनाने का प्रयास कर रहे हैं.
CM Yogi

मथुरा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

Ram Krishna Vs Babur Aurangzeb: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद विपक्ष पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि योग माया के प्रति अटूट आस्था की वजह से विंध्यवासिनी धाम को एक भव्य परिसर मिला है. लेकिन जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, वे जनता की आस्था को कभी सम्मान नहीं दे पाएंगे. याद रहे कि डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी.

सीएम योगी कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि उनकी सरकार प्रभु श्रीराम, कृष्ण कन्हैंया, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास रखती है. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जिनकी आस्था आक्रांताओं में है, वे धार्मिक भावनाओं का आदर नहीं कर सकते हैं. 1528 में भी विदेशी आक्रांताओं ने अयोध्या में आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया था, लेकिन आज वे खुद समाप्त हो गए.

विपक्ष को उनकी साजिशों में सफल नहीं होने दिया जाएगा

सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे समाज में जहर घोलकर आम जनता की सुरक्षा में सेंध लगाना चाहते हैं. विपक्ष युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, बहन बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालने, उभरते हुए कारीगरों और किसानों की खुशहाली पर डकैती डालने व उन्हें फिर से लाचार बनाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें बता दूं कि इन साजिशों में बिल्कुल सफल नहीं होने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः बंद कमरे में अख‍िलेश और CJP के आशुतोष की मुलाकात! सियासी हलचल के पीछे की क्‍या है वजह

सनातन को मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए

मथुरा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हरि विष्णु के पूर्व अवतार के रूप में श्रीकृष्ण कन्हैया इसी पवित्र स्थल पर प्रकट हुए थे. अनेक आक्रमणों और आस्था थोपने के प्रयासों के बावजूद सनातन धर्म को कोई मिटा नहीं सका. क्योंकि मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए.

ज़रूर पढ़ें