भोपाल में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, कोलार इलाके में 3 गाड़‍ियां जमीन में समाई

Bhopal News: दानिशकुंज इलाके में 8 मंजिला आम्रवेली परिसर के बाहर सड़क धंसने से जमीन में 3 गाड़ी धंस गई. इन गाड़‍ियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला है.
Road caves in at Amraveli complex

आम्रवेली परिसर में धंसी सड़क

Bhopal News: भोपाल के कोलार में बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया. दानिशकुंज इलाके में 8 मंजिला आम्रवेली परिसर के बाहर सड़क धंसने से जमीन में 3 गाड़ी धंस गई. इन गाड़‍ियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला है. इमारत के ठीक बाहर सड़क धंसने से रहवासियों में दहशत का माहौल है. तो वहीं इस हादसे के बाद परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए हैं.

भोपाल में मूसलाधार बारिश का दौर

राजधानी भोपाल में मानसून की मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने शहर समेत राज्य के आधें से ज्यादा हिस्‍से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को सुबह से चल रही बारिश के बीच विभाग ने अगले दो दिन के तक भोपाल समेत पूरे मालवा-महाकौशल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

भोपाल में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज किया गया है. शहर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री लुढ़ककर 23.8 डिग्री हो गया है, वहीं न्‍यूनतम तापमान 21.2 डिग्री यानी सामान्‍य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है. केवल शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही राजधानी में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

भदभदा डैम के खुले गेट

भोपाल का बड़ा तालाब पूरी तरह से लबालब भर गया है. तालाब को जलस्‍तर एफटीएल 1666.80 फीट पर पहुंच गया. ऐसे में भदभदा डैम से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है. शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना के बाद भदभदा डैम का 6 नंबर गेट खोल दिया.

कई जिलों में स्‍कूलों का अवकाश

पूरे प्रदेश में भारी बारिश के चलते 5 सितंबर को कई जिलों में स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. श्‍योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में अलग-अलग जगहों पर स्‍कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. कुछ जिलों में तो नर्सरी से आठवीं, तो कुछ जगहों पर नर्सरी से 12वीं तक के बच्‍चों की कक्षाएं स्‍थगित रहेंगी. कई जगहों पर आंगनवाड़ी केंद्र भी पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढे़ं- Bhopal News: भदभदा डैम का गेट खुला, महापौर मालती राय ने की पूजा, लबालब हुआ बड़ा तालाब

ज़रूर पढ़ें