अपने ही खिलाड़ी तिलक वर्मा से भिड़ गए वैभव! आखिर किस वजह से हाथापाई तक पहुंची बात

Tilak-Vaibhav Fight: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. मुकाबले के दौरान ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
Tilak-Vaibhav Fight

तिलक-वैभव की हुई लड़ाई

Tilak-Vaibhav Fight: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. मुकाबले के दौरान ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. शुरुआत में दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते ये मामला इतना बढ़ गया कि अमप्यार को बीच-बचाव कराना पड़ा.

साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा से भिड़े वैभव सूर्यवंशी

दरअसल चेपॉक में जारी खिताबी मुकाबले के दौरान ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर में वैभव और तिलक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. पहले साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव से बातचीत कर रहे थे और उप-कप्तानी को लेकर उन्हें स्लेज कर रहे थे. इस दौरान तिलक, वैभव से कहते हैं, ‘क्या यार, वाइस-कैप्टन.’ देखते ही देखते ये स्लेजिंग तीखी बहस में बदल गई. इसके बाद तिलक, वैभव की ओर बढ़े और हल्का सा इशारा किया, जैसे वह मुक्का मारने की बात कर रहे हों. तिलक का इशारा देख वैभव भी पीछे नहीं हटें. दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर अंपायर बीच में आए और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया.

यह भी पढ़ें: पहले बोन ट्यूमर से कर‍ियर खत्‍म! अब डिप्रेशन से परेशान, कौन है तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाला ये ख‍िलाड़ी?

वैभव ने की शानदार बल्लेबाजी

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब बोला है.पहली पारी में उन्होंने 118.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान वैभव ने सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की.

सेमीफाइनल में भी गरजा था बल्ला

फाइनल मुकाबले की पहली पारी में वैभव भले ही अर्धशतक जड़ने से चूक गए हो, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अपनी एक अलग तस्वीर बनाई है. दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के सेमीफाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर बोला था. इस दौरान उन्होंने 92 और 40 रन की शानदार पारियां खेली थीं.

ज़रूर पढ़ें