Duleep Trophy Final: चेपॉक में गरजा ईशान किशन का बल्ला, इतनी गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक

Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा.
Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा. मुकाबले के पहले दिन किशन ने अपनी कप्तानी पारी से साउथ जोन की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईशान ने 135 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

ईशान किशन ने जड़ा शतक

चेपॉक में जारी इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका यह फैसला शि भी साबित हुआ. पहली पारी में ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने पहली पारी में कप्तानी पारी खेली और सिर्फ 122 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें: अपने ही खिलाड़ी तिलक वर्मा से भिड़ गए वैभव! आखिर किस वजह से हाथापाई तक पहुंची बात

ईशान ने मैदान के चारों ओर खेले शॉट्स

बता दें, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह ईशान किशन का दसवां शतक है. वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में यह उनका दूसरा शतक है. दो साल पहले ईशान ने अनंतपुर में इंडिया सी की ओर से खेलते हुए 111 रन की शानदार पारी खेली थी. साउथ जोन के खिलाफ जारी इस फाइनल मुकाबले में ईशान ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 135 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 385 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन ने पहले ही दिन धमाकेदार प्रदर्शन किया. अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. इसके बाद शिखर मोहन ने मोर्चा संभाला और 85 रन की शानदार पारी खेली. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें