रील बनाने वाले Gen-Z को बीजेपी देगी ईनाम, BJYM ने शुरू किया वाॅइस ऑफ यंग इंडिया अभि‍यान

Voice Of Young India: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने Gen Z के लिए वाॅइस ऑफ यंग इंडिया अभि‍यान शुरू किया है. प्रदेश के कॉलेज, स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थाओं के छात्रों को 2 से 3 मिनट की रील बनानी होगी.
BJYM to offer rewards for creating reels.

Reel बनाने पर BJYM देगी ईनाम

BJP BJYM Youth Campaign: देशभर में सभी राजनीतिक दल Gen Z को साधने में लगे हैं. कांग्रेस और बीजेपी लगातार युवाओं को लेकर नए-नए प्रोग्राम लेकर आ रही है. ऐसे में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने Gen Z के लिए वाॅइस ऑफ यंग इंडिया अभि‍यान शुरू किया है. प्रदेश के कॉलेज, स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थाओं के छात्रों को 2 से 3 मिनट की रील बनानी होगी. इसके लिए विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण समेत पांच अलग-अलग विषय पर रील बननी होगी. रील बनाने वाले युवाओं को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

युवा मोर्चा अब इस अभि‍यान के तहत युवाओं को जोड़ने में जुट गया है. युवाओं को इसकी जानकारी देने के लिए फेसबुक, इंस्‍टाग्राम पर अभि‍यान के प्रचार प्रसार की रील अपलोड की जा रही है. इस अभि‍यान में युवा मोर्चा ने पहले नंबर पर आने वाले को 1 लाख रुपये, दूसरे नंबर पर आने वाले को 50 हजार और तीसरे नंबर पर आने वाले युवाओं को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही टॉप 10 में आने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा.

नशा मुक्त अभियान भी शुरू

युवाओं और Gen-Z पीढ़ी को नशे की बुरी आदतों से दूर रखने के लिए भाजपा बड़े स्‍तर पर नशा मुक्त फाॅर विकसित भारत संकल्‍प अभि‍यान चल रही है. इससे पहले एमपी में राज्य सरकार नशे से दूरी है जरूरी 2.0 चला चुकी है. ओरछा में कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया है कि युवा और Gen-Z को नशे से दूर रहने के संदेश को पहुंचाने के लिए पार्टी के सांसद, विधायक और स्‍थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से मिलेंगे.

100 सप्‍ताह तक चलाया जाएगा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्टव्‍यापी अभियान 100 सप्‍ताह तक चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत हर रवि‍वार जन-जागरूकता और समाज सेवा से जुड़े आयोजन करेंगी.

जनप्रतिनिधि Gen-Z से संवाद स्‍थापित करने के लिए रील और इन्‍फ्लुएंसरों की मदद लेंगे, जिससे नशामुक्ति का संदेश Gen-Z को उनकी भाषा में ही बताया जा सके. बता दें कि 2 अगस्‍त को पूरे देश भर में अभियान शुरू हो गया है.

ये भी पढे़ं- Bhopal: RSS का मिशन युवा! दत्तात्रेय होसबाले जेन जी और अल्फा से करेंगे संवाद, लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें