IND W vs BAN: सेमीफाइनल में गरजा शैफाली वर्मा का बल्ला, 160 के स्ट्राइक रेट से कूटे 64 रन

Shafali Verma: वुमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में शैफाली वर्मा ने 64 रन की तूफानी पारी खेली.
Shafali Verma

शैफाली वर्मा

Shafali Verma: वुमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय स्टार ओपनर शैफाली वर्मा का बल्ला जमकर बोला. बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में शैफाली ने 160.00 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 64 रन की तूफानी पारी खेली.

शैफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 160.00 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी की. बांग्लादेश के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में शैफाली ने 40 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. टी20 इंटरनेशनल में यह शैफाली की 20वीं और एशिया कप में दूसरी फिफ्टी रही.

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

सस्ते में आउट हुईं स्मृति मंधाना

शैफाली वर्मा ने इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए फिफ्टी नहीं जड़ सका. हालांकि ऋचा घोस ने आखिर में आकार 16 गेंदों में 21 रन की पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. वहीं, स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस मैच में फ्लॉप साबित हुईं. वह 5 गेंदों में महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

भारत ने बनाए 149 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 2 रन बनाकर ही आउट हो गईं. इसके बाद शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने मोर्चा संभाला और 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की वापसी कराई. कप्तान हरमनप्रीत कूर ने 28 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 6 गेंद पर 13 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए.

ज़रूर पढ़ें