Bank Strike Today: आज से देशभर के बैंक बंद, यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से चार दिन ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
बैंक हॉलिडे
Bank Strike Today: अगर आपका भी बैंक से संबंधित कोई काम रुका हुआ है और आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल, बैंक यूनियनों ने हफ्ते में पांच दिन काम (5-Day Work Week) और अपनी अन्य मांगों को लेकर आज यानी शुक्रवार से देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है. बैंक कर्मचारियों की इस हडताल के चलते देशभर में लगातार चार दिनों तक कई सरकारी और निजी बैंकों के कामकाज प्रभावित रह सकते हैं या बैंक बंद रह सकते हैं. इस दौरान शाखाओं में जाकर किए जाने वाले बैंक से जुड़े काम पूरी तरह ठप हो सकते हैं.
बैंक कर्मचारी क्यों हड़ताल कर रहे हैं?
इससे पहले भी देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंक कर्मचारी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं. अब एक बार फिर बैंक यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बैंक कर्मचारी सरकार से ‘5 डे वर्किंग’ (5 Days Working) व्यवस्था लागू करने की लगातार मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों के इस प्रदर्शन के कारण आज से अगले चार दिनों तक बैंक से संबंधित कोई भी काम नहीं हो सकेगा.
चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि देशभर में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे बैंकों की सभी शाखाएं आज बंद हैं. वहीं आज के बाद भी तीन दिनों तक बैंक बंद ही रहेंगे और बैंक से जुड़े हुए कोई भी काम आपके नहीं हो सकेंगे.
- 11 सितंबर (शुक्रवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल.
- 12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी.
- 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
- 14 सितंबर (सोमवार): कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्योहार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें-PF में जमा है पैसा तो जान लें ये नियम, कब और कितनी राशि निकाल सकते हैं एडवांस?
हड़ताल से किन सेवाओं पर असर पड़ेगा?
वहीं अब कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल से किन सेवाओं पर असर पड़ेगा. खासकर वे लोग ज्यादा परेशन और चिंतित हैं, जिनके बैंक से जुड़े हुए कई काम दिनों से अधूरे हैं. बता दें कि इस हड़ताल के कारण बैंकों में होने वाला कोई भी काम नहीं हो सकेगा. बैंक में कैश जमा नहीं हो सकेगा, और इसके अलावा चेक क्लियरेंस से जुड़े काम भी प्रभावित होंगे.