Apple के iPhone Ultra को टक्कर देगा Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन, मिलेगा 200MP कैमरा, जानें प्राइस
Xiaomi 18 Fold फोन
Xiaomi Foldable Phone: Xiaomi जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘Xiaomi 18 Fold’ लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस फोन को 7 सितंबर 2026 को चीन में पेश कर सकती है. खास बात यह है कि इसका लॉन्च Apple के नए डिवाइस से पहले होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल् होने के बाद फोन का साइज़ लगभग पासपोर्ट जितना हो सकता है. इससे इसे जेब या बग में रखना आसान होगा. फोन में बाहर की तरफ 5.38 इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.58 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है.
6000mAh की बड़ी बैटरी
लीक्स के अनुसार, Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह फोन 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है. ड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन को लंबे समय तक चलाने के लिए यह बैटरी काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
200MP कैमरा और Leica का साथ
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए शाओमी ने Leica के साथ साझेदारी की है. फोन में LED फ्लैश भी मिलेगा.
नया Xring O3 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Fold में कंपनी का नया Xring O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह पुराने Mix Fold मॉडल्स से अलग होगा, जिनमें Qualcomm Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था.
1.40 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
फोन की ऑफिशियल कीमत अभी सामने नहीं आई है. टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, इसकी कीमत 10,000 चीनी युआन से ज्यादा हो सकती है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से लगभग1.40 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें-एक रिचार्ज से चलाएं चार SIM नंबर, जानें Family Postpaid Plans की पूरी जानकारी
iPhone Ultra से होगा मुकाबला
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर भी लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं. रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच होने की बात कही जा रही है. ऐसे में Xiaomi 18 Fold प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Apple को सीधी चुनौती दे सकता है.