PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री, CM ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

MP Free Registry Scheme: प्रदेश सरकार के इस अभियान से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा और यह प्रदेश को विकास की दिशा में एक सशक्त राज्य बनाने की ओर एक मजबत पहल है. इसके अलावा, प्रदेश में सितंबर के इस महीने में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे.
MP Free Registry Schemm

एमपी में होंगे फ्री रजिस्ट्री

MP Free Registry Scheme: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. प्रदेश के CM मोहन यादव 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान’ शुरू करने जा रहे हैं. इस नई पहल के तत प्रदेश के 50 लाख से अधिक लोगों की संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी. इसके साथ ही valid documents भी दिए जाएंगे.

प्रदेश सरकार के इस अभियान से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा और यह प्रदेश को विकास की दिशा में एक सशक्त राज्य बनाने की ओर एक मजबत पहल है. इसके अलावा, प्रदेश में सितंबर के इस महीने में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. सरकार का मानना है कि free registry से प्रदेश के नागरिकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और उन्हें अपनी जमीन व plot का सरकारी आदेशानुसार valid मालिकाना हक भी मिल जाएगा.

CM ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों के साथ एक मीटिंग आयोजित की. मीटिंग के दौरान ही CM मोहन यादव ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितंबर से 17 अक्टूर तक चलने वाले इस अभियान को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए. आगे CM ने कहा कि इस नई पहल का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले और अभियान में भी अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी हो.

फ्री रजिस्ट्री से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

सरकार का मानना है कि इस अभियान से ग्रामीण आबादी को संपत्ति के कानूनी अधिकार मिल सकेंगे. मीटिंग के दौरान ही CM मोहन यादव ने बताया कि एमपी के 41 हजार 568 गांवों में 68 लाख 47 हजार plots का सर्वे पूरा किया जा चुका है. अब सकार 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम पर इन संपत्तियों की फ्री में रजिस्ट्री कराएगी. CM का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें-MP News: सरकारी साइकिल योजना में भ्रष्टाचार, जांच में देरी पर हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर

राजस्व विभाग के अनुसार, ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान’ तीन चरणों में संचालित होगा. इसके लिए प्रदेश की सभी पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों की फ्री में रजिस्ट्री की जाएगी. राज्य की सभी पंचायतों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अभियान को लेकर विशेष शिविर लगाए जाएंगे और कम से कम इन दिनों के बीच 30 से 40 रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा होना चाहिए. बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए पटवारी, सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ज़रूर पढ़ें