MP-UP की नई लाइफलाइन बनेगा ये एक्सप्रेसवे, 8 घंटे में भोपाल से वाराणसी, सागर-रीवा-प्रयागराज तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Sagar-Satna Expressway: सागर से सतना तक एक्सप्रेसवे 4 लेन बनने से शहर के बीच की दूरी करीब 70 से 100 किलोमीटर की कम हो जाएगी. जिसकी वजह से 12 से 14 घंटे लगने वाले सफर में सिर्फ 8 घंटे लगेंगे.
MP-UP New Highway

MP-UP की नई लाइफलाइन बनेगा यह एक्सप्रेसवे

MP-UP New Highway: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अभी भोपाल से वाराणसी जाने में काफी समय लगता है, लेकिन अब यह दूरी सिर्फ 8 घंटे में पूरी हो जाएगी. मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ऐसा प्रोजेक्ट ला रहा है, जो बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के बीच गेम-चेंजर साबित होगा. यहां जानें एक्सप्रेसवे की लागत, दूरी से लेकर कहां से कहां तक बनेगा.

सागर सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी होने वाली है. MPRDC के इस प्रोजेक्ट से भोपाल, सागर, सतना, रीवा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे बड़े शहर आपस में जुड़ जाएंगे. हालांकि, अभी भी वाराणसी जाने का रास्ता यही है, लेकिन सागर से सतना तक एक्सप्रेसवे 4 लेन बनने से शहर के बीच की दूरी करीब 70 से 100 किलोमीटर की कम हो जाएगी. जिसकी वजह से 12 से 14 घंटे लगने वाले सफर में सिर्फ 8 घंटे लगेंगे.

सागर-सतना एक्सप्रेसवे से बचेगा समय

सागर से सतना 4 लेन एक्सप्रेसवे बनने की वजह से भोपाल से रीवा और प्रयागराज भी पहुंचने में काफी आसानी होगी. वर्तमान में भी भोपाल से वाराणसी जाने के लिए सतना रीवा रूट का ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह रास्ता अभी कई जगहों पर डबल-लेन राजमार्गों से होकर गुजरता है. सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनने की वजह से सफर की दूरी कम हो जाएगी.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी से लेकर US-ईरान जंग तक, दोनों देशों के रिश्तों को लेकर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?

यह एक्सप्रेसवे एमपी के कई शहरों को कनेक्ट करेगा. जैसे सागर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी और रीवा शहर शामिल हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी से भी सीधी कनेक्टविटी हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल से वाराणसी और प्रयागराज तक का सफर करने वाले यात्रियों का खूब समय बचेगा.

ज़रूर पढ़ें