शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला एशिया कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

Shafali Verma: विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय स्टार ओपनर शैफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.
Shafali Verma

शैफाली वर्मा

Shafali Verma: विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय स्टार ओपनर शैफाली वर्मा का बल्ला जमकर बोला है. श्रीलंका के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में शैफली ने शानदार बल्लेबाजी की और महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से शैफाली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच में उन्होंने 68 रन की तूफानी पारी खेली.

शैफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर शैफाली वर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाए और देखते ही देखते महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ शैफली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी कप्तान ने हरमनप्रीत कौर से नहीं मिलाया हाथ तो मचा बवाल, कैप्टेंसी पर उठे सवाल

स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे

शैफाली वर्मा से पहले विमेंस एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ सिलहट में खेले गए मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. अब शैफाली ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

शैफाली-स्मृति ने खेली सबसे बड़ी साझेदारी

शैफाली वर्मा ने विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में शैफाली ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. टी20 इंटरनेशनल में यह शैफाली की 21वीं फिफ्टी रही. इसी के साथ विमेंस एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारियों में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शैफाली और स्मृति ने 129 रनों की साझेदारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी रही.

ज़रूर पढ़ें