CG News: पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा ट्रेन से कटा, दोस्त की हालत गंभीर, लगा रखा था ईयरफोन

CG News: घटनास्थल से कुछ ही दूर गणेश पंडाल बना हुआ है. बाकि के दो दोस्त पंडाल में प्रसाद लेने के लिए चले गए.जबकि टिकेश और नवीन वहीं पटरी के पास बैठे थे. इसी दौरान सामने की ओर से मालगाड़ी आ रही थी. गेम खेलने में मग्न टिकेश और नवीन हट नहीं सके.
sakti

सक्ती

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां एक 14 साल के लड़के की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, लड़का रेल पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा था तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया. उसके 4 दोस्त भी साथ में गेम खेल रहे थे. 15 सितंबर की रात 8 बजे के करीब का यह हादसा बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय टिकेश साहू और उसका दोस्त नवीन खाण्डे रात करीब 8 बजे रेल पटरी पर बैठे थे.दोनों कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे. इन दोनों के अलावा दो और दोस्त इसी जगह पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे.

घटनास्थल से कुछ ही दूर गणेश पंडाल बना हुआ है. बाकि के दो दोस्त पंडाल में प्रसाद लेने के लिए चले गए.जबकि टिकेश और नवीन वहीं पटरी के पास बैठे थे. इसी दौरान सामने की ओर से मालगाड़ी आ रही थी. गेम खेलने में मग्न टिकेश और नवीन हट नहीं सके. ट्रेन की चपेट में आने से टिकेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, नवीन के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं. दोनों दोस्तों ने अपने कान में ईयरफोन लगा रखा था.

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. अगले दिन पुलिस ने टिकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया.इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मोहल्ले के करीब आधा दर्जन नाबालिग बच्चों की रेल पटरी के पास बैठकर मोबाइल गेम खेलने की आदत थी.

CG News: PM मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

ज़रूर पढ़ें