‘स्टूडेंट को सिस्टम से खतरा, क्‍योंकि वो सवाल पूछते…’, छात्रों की गूंज में राहुल बोले- बिजनेस दो लोगों ने किया कैप्चर

Rahul Gandhi indore: राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोध‍ित किया. इस दौरान उन्‍होंने कई छात्रों की समस्‍याएं भी सुनी. इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि सरकार सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, इसलिए अंधभक्त पैदा करता है.
rahul gandhi

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Indore: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने कुछ युवाओं से बातचीत की. जिसमें बच्चों ने बताया कि वह सिस्टम की खामी और नियमों को लागू न किए जाने के कारण वह हार चुके हैं. राहुल से बातचीत के दौरान युवाओं ने बताया कि वह किस तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन‍ित होने के बाद भी आज भी बेरोजगार हैं. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि देश पर स‍िस्‍टम का कब्जा हो चुका है. इस दौरान उन्‍होंने कई नेताओं की तस्वीर दिखाई.

राहुल गांधी ने इंदौर में पहले और देश के 5वें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि स‍िस्‍टम को पूरी तरह से पीएम मोदी चलाते हैं. वहीं छात्रों को मारने का काम, पैलेट गन मारने का काम अम‍ित शाह करते हैं.  राहुल ने कहा कि स‍िस्‍टम ने हर जगह अपना आदमी बैठा रखा है. वही पूरा सब काम देख रहे हैं.  

राहुल ने कहा कि  स्टूडेंट्स भारत के भविष्य हैं, उनके बिना देश मजबूत नहीं हो सकता है.स्टूडेंट्स  Curious होते हैं, वे  नफरत नहीं करते हैं. वो असल मायने में Humble होते हैं और अपनी न‍िडरता से बात रखते हैं. वे Tolerant होते हैं, वे ईमानदार होते हैं. इसके बाद भी वह बुरी तरह से परेशान हैं.

सिस्‍टम को मोदी और उनके लोग चलाते- राहुल

राहुल गांधी ने अपनी प्रजेंटेशन द‍िखाते हुए कहा कि सिस्‍टम को कुछ ही लोग चला रहे हैं. जिसमें 6 लोग बैठे हुए हैं. जिसको सीधे तौर पर मोदी चलाते हैं. दूसरी तरफ अम‍ित शाह धमकाने का काम, उन्हें मारने का काम, पैलेट गन मारने का चलाते हैं.

अज‍ि‍त डोभाल पर न‍िशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि जित डोभाल कहते हैं कि देश को कंट्रोल करना है तो 500 लोगों को कंट्राोल करने की जरूरत है. ये देश के कम्यूनिकेशन पर कब्जा किए हैं. ये फोन टैपिंग कराते हैं. यही पूरी खबर मोदी और अम‍ित शाह को पास किया करते हैं. आज हर किसी के मोबाइल पर डोभाल की नजर है.

राहुल ने अडानी और अंबानी पर भी साधा न‍िशाना

राहुल गांधी कहते है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत विचारधारा की बात करते हैं. जिनके खुद के संगठन को हजारों करोड़ मिलते हैं. इसके इतर दूसरी तरफ अंबानी और अडाणी है. ये लोग सभी को फाइनेंस करते हैं, इनकी तरफ से ही पैसा यहां वहां घुमाकर भाजपा को दिया जाता है. उन्‍होंने आगे कहा कि आज मीडिया, एंटरनटेनमेंट, जस्‍ट‍िस हर जगह स‍िस्‍टम ने अपना एक-एक आदमी बिठा रखा है.

स्टूडेंट को सिस्टम से खतरा- राहुल

राहुल गांधी ने स्टूडेंट से बातचीत के दौरान कहा कि असल में स‍िस्‍टम को स्टूडेंट से ही खतरा है. क्‍योंकि छात्र इस सिस्‍टम से सवाल पूछते हैं, जो इस स‍िस्‍टम को कभी पसंद नहीं आता है.

राहुल गांधी ने अंबानी और अडानी पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि स्टूडेंट पूछता है कि हिंदुस्तान के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? सिस्टम स्टूडेंट नहीं अंधभक्त चाहता है. जो नफरत फैलाता है.

श‍िक्षा बजट पर राहुल ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने श‍िक्षा बजट को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि पहले 2014 में बजट का 4.6 फीसदी शिक्षा में जाता था.उसके बाद बजट कम कर 2.6 फीसदी कर दिया गया है. 0.7 लाख करोड़ रुपए जो शिक्षा में जाने थे, वे शिक्षा में नहीं गए. वे अरबपतियों के हाथ में गए. प‍िछले 10 सालों में केवल छीना ही गया है. मिला कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें: LIVE: सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स में राहुल गांधी से युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

ज़रूर पढ़ें