अब MP विधानसभा होगी लाइव! विंटर सेशन से होगी शुरुआत, आम लोग भी देख सकेंगे कार्यवाही
मध्य प्रदेश विधानसभा(File Photo)
MP Vidhansabha Live Proceedings: मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अब लाइव होने जा रही है. आम लोग भी सदन की गतिविधियों को लाइव देख सकेंगे. इससे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी. इसकी शुरुआत नवंबर महीने में शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से होगी. विधानसभा की ओर से लिंक जारी की जाएगी. जिसके प्रदेशवासी घर बैठे का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
प्रश्नकाल की लाइव कार्यवाही
लंबे समय से विधानसभा की कार्यवाही को लाइव जारी करने के लिए मांग की जा रही थी. अब इसे लेकर एक्शन शुरू हो गया है. नवंबर के महीने से विधानसभा की कार्यवाही लाइव होने वाली है. विधानसभा की ओर से ऑफिशियल लिंक जारी की जाएगी. जिसके जरिए आम लोग सदन में चल रही कार्रवाई को लाइव देख सकेंगे. चुने गए प्रतिनिधियों या विधायकों द्वारा सदन में पूछे जाने वाले सवालों और गतिविधियों को ऑनलाइन किया जाएगा. इस प्रक्रिया से पारदर्शिता आएगी.
‘ई-विधान प्रोजेक्ट’ से काम होगा डिजिटल
विधानसभा की कार्यवाही को लाइव करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. ‘ई-विधान प्रोजेक्ट’ के तहत विधानसभा को डिजिटल किया जा रहा है. विंटर सेशन या शीतकालीन सत्र से इसे व्यापक तौर पर लागू कर दिया जाएगा. ‘वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म’ के तहत इस विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसे सुगम बनाने की तैयारी की जा रही है. इसका टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जा सके.
ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी का रवैया शर्मनाक…’, ‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर भड़के CM मोहन यादव
इस व्यवस्था से क्या-क्या लाभ होंगे?
- इससे जनता का सीधा जुड़ाव विधानसभा से हो सकेगा.
- दर्शक अपने जनप्रतिनिधि के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल और कार्यप्रणाली देख सकेंगे.
- इससे शासन-सत्ता और जनता के बीच पारदर्शी बढ़ेगी.
- इससे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी.
- जनता को विधानसभा की कार्यवाही समझने का मौका मिलेगा.