दाढ़ी-मूंछ रखेंगे या क्लीन शेव? रामलला के पुजारियों के लिए नए नियम, गाइडलाइन तोड़ी तो क्या होगा?
राम मंदिर
Ram Mandir Pujari Guidelines: अयोध्या के राम मंदिर में जब से कथित चंदा चोरी का मामला सामने आया है. तभी से ही मंदिर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सीईओ से लेकर कैश काउंटिंग तक की व्यवस्था पूरी तरह से बदल चुकी है.अब इन सब के बीच रामलला के पुजारियों को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की गई है. जिसमें कई तरह के नियम बताए गए हैं. अगर कोई पुजारी पालन नहीं करता है तो उसके बाद की भी प्रक्रिया बताई गई है.
पुजारियों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक पुजारियों को बाल, दाढ़ी, मूंछ और शिखा रखनी होगी या फिर पूरी तरह क्लीन शेव रहना होगा. इसके साथ ही मंदिर परिसर में तिलक लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही साथ रोज पीले रंग के कपड़े पहनने होंगे.
नई गाइडलाइन में क्या क्या शामिल किया गया?
रामलला के पुजारियों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक पुजारी शौच के बाद मंदिर में तभी प्रवेश कर पाएंगे. जब वह स्नान करेंगे. मतलब शौच गए हैं तो पुजारी को नहाना जरूरी होगा. चाहे ठंड हो या गर्मी इस नियम का पालन हर हाल में करना होगा. अगर नियम टूटता है तो पर गाय के दूध, घी और दही से शुद्धिकरण किया जाएगा. यह फैसला 12 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है.
पुजारी गर्भगृह में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे. सोशल मीडिया से बचना होगा. मतलब सोशल मीडिया यूज करने पर मनाही नहीं है लेकिन कुछ भी ऐसा शेयर या पोस्ट नहीं करना है, जिसके कारण मंदिर पर सवाल खड़े हों. मंदिर की ओर से मिले भोग-प्रसाद के अलावा बाहर की कोई चीज गर्भगृह में नहीं ले जा सकेंगे. कुल मिलाकर नियमों में सख्ती की गई है.
ट्रस्ट की तरफ से इन नए नियमों की जानकारी रामलला के सभी प्राणियों को दे दी गई है. उन्होंने भी इन नए नियमों को लागू करने पर सहमति जाहिर की है.
अपने जानने वालों को नहीं दे पाएंगे VIP ट्रीटमेंट
नई गाइडलाइन के मुताबिक अब पुजारी अपने परिचितों और जानने वालों को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे पाएंगे. जो अब तक जारी था. अगर वे दर्शन कराना चाहते भी हैं तो इसकी पहले से ही अनुमति लेनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो उस पुजारी पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:भारत से स्वीडन तक पहुंची सियासी विरासत, BJP मंत्री की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद