Asian Games 2026:एशियन गेम्स में भारत ने जीता पहला मेडल, विमेंस शूटिंग टीम के हाथ आया सिल्वर
एशियन गेम्स 2026
Women’s Shooting Team Wins Silver: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला मेडल जीत लिया है. भारतीय महिला राइफल टीम ने 10 मीटर इवेंट में 1898.0 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीत लिया है. मौजूदा एशियन गेम्स में ये भारत का पहला मेडल है. इस मेडल के साथ भारत मेडल टैली में हांगकांग के साथ संयुक्त रूप से छठे पायदान पर है.
विमेंस शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर
दरअसल भारतीय शूटर इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता लिया है. एशियाड में यह भारत का पहला मेडल है. भारतीय महिला टीम ने कुल 1898 पॉइंट्स हासिल किए और स्टैन्डिंग में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही.
FIRST MEDAL FOR INDIA! 🥈🇮🇳🔥 Our shooting stars have done it. 🎯 Sonam Maskar 🤝 Elavenil Valarivan 🤝 Vidarsa Vinod SILVER! 🥈 And the campaign has only just begun. 👀 #AsianGames2026 https://t.co/EI1Zvn0vQV
— Gaurav Patel (@GauravPatel__01) September 20, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स का आगाज,मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा, 45 देशों के खिलाड़ी हुए शामिल
सुचिका तरियाल ने पक्का किया मेडल
इससे पहले सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी (60 kg) के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है. सुचिका ने मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से हरकार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के साथ मेडल भी पक्का कर लिया है.
मेडल टेबल पर किस स्थान पर भारत?
एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में पदक जीतकर भारत ने बढ़िया शुरुआत कर ली है. इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भारत ने कुल मिलाकर 22 मेडल जीते थे, इस बार भारतीय एथलीट उस आंकड़े को पार करके नया रिकॉर्ड बनाने चाहेंगे. उस दौरान शूटिंग में भारत के खाते में 7 गोल्ड 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल आए थे. मौजूदा समय में भारत एशियन गेम्स की मेडल टेबल में छठे स्थान पर है. अब तक 7 पदक जीत चुका चीन पहले स्थान पर हैं. वहीं, 5 मेडल जीतने के साथ मेजबान जापान दूसरे पायदान पर है. इसके अलावा मकाउ, साउथ कोरिया और कजाख्स्तान इस मेडल टेबल में भारत से ऊपर है.