दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, MP से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Diwali Chhath Special Train: स्पेशल ट्रेनों के चलने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इसके साथ-साथ भोपाल, बीना, इटारसी, कटनी, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम समेत मध्य प्रदेश के 30 रेलवे स्टेशनों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा में आसानी होगी.
train

ट्रेन

MP Diwali Chhath Special Train: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. बड़ी संख्या में लोग दिवाली और दूसरे त्योहारों पर एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं. ट्रेन की संख्या सीमित और यात्री बढ़ने से टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब रेलवे ने देश के अलग-अलग राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इससे ना केवल मध्य प्रदेश के भीतर बल्कि अन्य राज्यों में आने-जाने में सहूलियत होगी.

एमपी के 30 रेलवे स्टेशनों को होगा फायदा

स्पेशल ट्रेनों के चलने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इसके साथ-साथ भोपाल, बीना, इटारसी, कटनी, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम समेत मध्य प्रदेश के 30 रेलवे स्टेशनों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा में आसानी होगी.

यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे इस बार यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए कमर कस ली है. अलग-अलग तारीखों से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. स्पेशल के साथ ही अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. इनसे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाना आसान होगा.

अजमेर–रांची पूजा स्पेशल (ट्रेन नंबर 09619/09620):

सप्ताह में एक बार चलेगी. 2 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा. ये ट्रेन एमपी के रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी,ब्यौहारी और सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

जोधपुर–चेन्नई बीच पूजा स्पेशल (ट्रेन नंबर 04815/04816):

हफ्ते में एक बार चलेगी. ये ट्रेन 3 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच संचालित की जाएगी. रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी.

दिल्ली–अशोकनगर धार्मिक आयोजन स्पेशल (ट्रेन नंबर 04004/04003):

ये ट्रेन दिल्ली से चलकर फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, सोगरिया, गुना होते हुए अशोकनगर पहुंचेगी.

रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल (ट्रेन नंबर 01661/01662):

ये ट्रेन पितृपक्ष के दौरान चलेगी. गयाजी जाने वाले लोगों को इससे फायदा होगा. 27 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच ट्रेन संचालित होगी. मध्य प्रदेश में इस ट्रेन का स्टॉपेज रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना होगा.

पुणे–गोरखपुर स्पेशल (ट्रेन नंबर 01415/01416):

ट्रेन 9 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच चलेगी. ये ट्रेन प्रदेश के खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना में रुकेगी.

मुंबई CSMT–गोरखपुर स्पेशल (ट्रेन नंबर 01079/01080):

11 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच चलेगी ट्रेन. ये ट्रेन 43 फेरे लगाएगी. मध्य प्रदेश में इस ट्रेन का स्टॉपेज खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना में रहेगा.

रानी कमलापति–रीवा पूजा स्पेशल (ट्रेन नंबर 02191/02192):

ये ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा के बीच 17 से 14 नवंबर के बीच चलेगी. रीवा से दोपहर को 12.30 बजे रवाना होगी और रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. वहीं, रात 10.15 बजे ट्रेन रानी कमलापति से चलेगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर होगा.

ये भी पढ़ें: एमपी में नई ‘विद्वान जनता पार्टी’ का ऐलान, मंत्री के चैलेंज के बाद चुनावी मैदान में उतरेंगे शिक्षक, जानें मामला

रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल (ट्रेन नंबर 01710/01709):

ये ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच चलेगी. इससे विंध्य और मालवा के यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी. दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ मनाने एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. इस ट्रेन का स्टॉपेज सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर पर रहेगा.

ज़रूर पढ़ें