हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया रिकॉर्ड, 350 करोड़ पार हुआ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Worldwide Collection Crosses ₹350 Crore: 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर सात हफ्ते पूरे हो चुके हैं. रिलीज के 46वें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. हालांकि, सातवें हफ्ते के पहले सोमवार को फल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद फिल्म ने एक दिन में 4 करोड़ रुपये की कमाई की है.
21 वें दिन 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर को हनुमान अंश ने देशभर में 7,629 शोज से करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 275.88 करोड़ रुपये हो गया है. रविवार को फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में सोमवार की कमाई में करीब 70.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
सातवें वीकेंड में फिल्म ने की अच्छी कमाई
सातवें हफ्ते के वीकेंड पर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्न किया. शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 9.75 करोड़ रुपये हो गया. रविवार को फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, सोमवार को कमाई में गिरावट आई और फिल्म 4 करोड़ रुपये ही जुटा सकी.
सोमवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 15 फीसदी रही. सुबह के शोज में 9 फीसदी, दोपहर के शोज में 15.23 फीसदी और शाम के शोज में 16.38 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 352 करोड़ के पार
भारत में फिल्म का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन अब 325.80 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट से 46वें दिन करीब 50 लाख रुपये की कमाई हुई. इके साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन बढ़कर 26.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत और विदेशों से हुई कमाई को मिलाकर हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 352.30 करोड़ रुपये हो चुका है. सातवें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है.
ये भी पढ़ें-शाहरुख खान ने मैनेजर के दुपट्टे से पोंछा पसीना, वायरल हुआ वीडियो, फैंस ने किए ऐसे कमेंट
हनुमान अंश की कहानी
यह फिल्म हनुमान जी के प्रसिद्ध भक्त नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी पर आधारित है. बाबा का जन्म साल 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था. कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने घर-बार छोड़ दिया और साधु बन गए.