भारत दौरे पर टीम इंडिया के खिलाफ कितने मैच खेलेगी वेस्टइंडीज? जानें पूरा शेड्यूल
IND vs WI Series: वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच होने वाले सभी मैचों की तारीख और वेन्यू से जुड़े सारी डिटेल्स.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कुल 8 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं.
इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर, दूसरा 30 सितंबर, तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्तूबर को खेला जाएगा.
वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.
टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. जबकि तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा.
दोनों मैचों के बीच वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे. वहीं, टी20 मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.