Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी पर करें ये आसान उपाय, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए माने जाते हैं शुभ
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय
Anant Chaturdashi Remedies for Prosperity: अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ खास उपय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कामकाज में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में.
जीवन स्तर में सुधार
भगवान विष्णु की पूजा करते समय सफेद कपड़े को हल्दी से रंगकर अपने पास रखें. इसके बाद ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का जाप करें और विधि-विधान से पूजा करें. मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
कारोबार में तरक्की
स्नान के बाद भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का ध्यान करें और फल-फूल से पूजा करें. इसके बाद ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं.
अन्न-धन में बढ़ोतरी
पूजा के समय एक कटोरी में गेहूं भरकर रखें और उसके ऊपर हल्दी की गांठ रखें. ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का जाप करने के बाद गेहूं और हल्दी को मंदिर में दान कर दें. ऐसा करने से घर में अन्न-धन की वृद्धि मानी जाती है.
काम पूरे होने की मान्यता
हल्दी, केसर या कुमकुम से रंगे 14 गांठ वाली धागे को पूजा में रखें. पूजा के बाद इसे अपनी बाजू पर बांधें और ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे कामों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं.
संतान सुख के लिए
14 गांठ वाले कच्चे सूत के धागे को भगवान विष्णु की पूजा में रखें. पूजा पूरी होने के बाद इसे जीवनसथी का बाजू पर बांधें और मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता में इसे संतान सुख से जोड़कर देखा जाता है.
जीवन में सुख-शांति
मिट्टी के कलश पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर रोली और चावल से पूजा करें. इसमें पानी और थोड़ी दूर्वा डालकर दक्षिणा सहित किसी ब्राह्मण को दान करें. मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
सही दिशा के लिए
भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. माना जाता है कि इससे जीवन को सही दिशा देने में मदद मिलती है.