‘UP की ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद…’, सीएम योगी की तारीफ करते हुए बोले अमित शाह, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah Praises CM Yogi: अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद, BJP प्रशासन ने SP-BSP के दौर में फैली गुंडागर्दी को पूरी तरह खत्म कर दिया.
CM Yogi And Amit Shah

सीएम योगी और अमित शाह

UP BrahMos Missiles Threaten Pakistan: ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी में बने ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा देते हैं. यह बदलाव ‘डबल-इंजन’ सरकार का कमाल है. पढ़ें अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, “जिन लोगों की सोच नकारात्मक है, वे भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पाते. PM मोदी के नेतृत्व में हमने कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए हैं. डिफेंस कॉरिडोर के सभी छह नोड्स- झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस इक्विपमेंट बनाने के लिए निवेश आ रहा है. इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में डिफेंस प्रोडक्ट्स के विकास को बढ़ावा मिला है. आज UP में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद उड़ा रही हैं. यह हो रहे बदलाव का एक बड़ा संकेत है. इसी तरह, अमेठी में बनी AK-203 असॉल्ट राइफलें नक्सलियों और आतंकवादियों की नींद उड़ा रही हैं.”

10 साल में बदल गया यूपी

इस दौरान अमित शाह ने भाजपा से पहले के शासन को याद करते हुए कहा, “एक समय था जब यहां SP और BSP का शासन था. ‘अपराध का उद्योग’ फल-फूल रहा था. लेकिन आज आप 10 साल बाद की स्थिति देखिए. अवैध पिस्तौल उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर बन गया है. वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण ने ले ली है और जहां कभी चेन-स्नैचिंग का ‘उद्योग’ था, वहां अब मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है. यह एक बहुत बड़ा बदलाव है.”

ये भी पढ़ेंः ‘रायबरेली गए अखिलेश तो हम भी जाएंगे इटावा-सैफई’, अजय राय की दो टूक, टूट जाएगा यूपी चुनाव में INDIA गठबंधन?

अमित शाह ने की योगी सरकार की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा, “योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद, BJP प्रशासन ने SP-BSP के दौर में फैली गुंडागर्दी को पूरी तरह खत्म कर दिया. एक समय था जब यहां के लोग रोजगार की तलाश में देश भर के राज्यों में जाते थे. लेकिन आज, UP के युवाओं को इसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) पहल की वजह से अपने ही राज्य में नौकरियां मिल रही हैं. एक समय था जब UP में माफिया का राज था. 2017 में BJP ने यहां सरकार बनाई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने. योगी सरकार ने पूरे राज्य से माफिया को सफलतापूर्वक खत्म किया है, जिससे निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है.”

ज़रूर पढ़ें