Bhopal: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें…’ SIR को लेकर एमपी में कांग्रेस करेगी आंदोलन
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी
Bhopal: इलेक्शन कमीशन विवाद के बाद पूरे देश कांग्रेस ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है.मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों और मतदाता सूची की प्रक्रिया को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की है.
जीतू पटवारी ने लिखा पत्र
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर इस आंदोलन में सहभागिता करने का आग्रह किया है. बता दें कि कांग्रेस 28 सितंबर को भोपाल में निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेगी. साथ ही 30 सितंबर को प्रदेशभर में जिला निर्वाचन कार्यालयों पर प्रदर्शन करने की रूपरेखा कांग्रेस की तरफ से तैयार की गई है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग-कांग्रेस
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस ने इस आंदोलन को बड़ा बनाने का प्लान बनाया है. कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं. अंतिम मतदाता सूची से हटाए गए 34.25 लाख नामों का विधानसभा, जिला और कारणवार ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है.
साथ ही कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची के डिजिटल रिकॉर्ड का ऑडिट ट्रेल सार्वजनिक करने की भी मांग की है. जीतू पटवारी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.
क्या है पूरे विवाद की जड़
दरअसल इंडियन एक्सप्रेस ने बुधवार 23 सितंबर को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि चुनाव आयोग के अंदर सब ठीक नहीं है. SIR को लेकर दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार शिकायत कराई थी. इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसने पूरे सिस्टम और प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में डाल दिया है. दोनों आयुक्तों का कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए गए.
ये भी पढे़ं: भोपाल में किराए की कारों के नाम पर फर्जीवाड़ा, रेंट पर लेकर बेच दिया; साढ़े 3 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद