नर्मदापुरम में ‘महारानी’ के सीजन-5 की शूटिंग शुरू, हुमा कुरैशी ने बताया क्यों पसंद है ये शहर?

सोनी लिव की चर्चित और बिहार की राजनीति पर आधारित वेब सीरीज ‘महारानी’ की टीम ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में डेरा डाल लिया है.
Huma Qureshi

महारानी सीजन-5

सोनी लिव की चर्चित और बिहार की राजनीति पर आधारित वेब सीरीज ‘महारानी’ की टीम ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में डेरा डाल लिया है. गुरुवार से ‘महारानी’ के सीजन-5 की शूटिंग नर्मदापुर में में शुरू हो गई है. सबसे खास बात ये है कि अभिनेत्री हुमा कुरैशी को नर्मदापुरम की वादियां और यहां का शूटिंग माहौल इतना पसंद आया कि ‘महारानी’ की टीम लगातार पांचवें साल इस शहर शूटिंग के लिए आई है.

हुमा कुरैशी को क्यों पंसद है नर्मदापुरम?

नर्मदापुरम में अपने शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बताया है कि उन्हें नर्मदापुरमें शूटिंग करना इतना पसंद क्यों है. हुमा कुरैशी ने कहा कि उन्हें यहां काम करने के दौरान अच्छा और फ्रेंडली माहौल मिलता है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शूटिंग का काम भी आसान हो जाता है. उन्होंने शूटिंग के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

निर्माता नरेन कुमार ने बताया…

‘महारानी’ सीरीज के निर्माता नरेन कुमार ने बताया कि वह करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अलग-अलग शहरों में कई प्रोजेक्ट की शूटिंग कर चुके हैं. नरेन कुमार ने बताया कि नर्मदापुरम शहर में मिलने वाला प्यार और सकारात्मक ऊर्जा अलग अनुभव देती है. पांच वर्षों से लगातार यहां आने के कारण यहां के लोगों से एक अलग तरह का जुड़ाव हो गया है.

उनके लिए नर्मदापुरम अब एक तरह से ‘मित्रभूमि’ बन चुका है। उन्होंने कहा कि वे खुद यहां शूटिंग करने के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दूसरे लोगों को भी नर्मदापुरम आने के लिए प्रेरित करते हैं

कलेक्टर सोमेश मिश्रा दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप

सबसे खास बात ये है कि स्थानीय सर्किट हाउस में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने मुहूर्त शॉट का क्लैप देकर ‘महारानी’ के नए सीजन की शूटिंग की शुरुआत कराई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन और डीएफओ गौरव शर्मा भी मौजूद रहे.

यह खबर भी पढ़ें- नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..

ज़रूर पढ़ें