नर्मदापुरम में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा! महिला की चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी फरार
नर्मदापुरम: लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या
Narmadapuram News: (आशीष मालवीय की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से खौफनाक मामला सामने आया है. जहां लिव-इन में रह रहे कपल के बीच विवाद हुआ. धीरे-धीरे ये मामला इतना बड़ा हो गया कि पुरुष पार्टनर ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मृतका की पहचान आशा यादव (38 साल) के रूप में हुई है. मालाखेड़ी रोड स्थित लाइफस्टाइल कॉलोनी के पास वह अपने लव-इन पार्टनर गणपत चौरे के साथ रह रही थी. दोनों किराये के मकान में रहते थे. बताया जा रहा है कि गणपत नंदविहार कॉलोनी क्षेत्र में काम करता था. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में कोतवाली थाना पुलिस जुटी हुई है.
इलाज के दौरान हुई महिला की मौत
पुलिस के मुताबिक बुधवार (17 जून) दोपहर नंदविहार इलाके में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि गणपत ने आशा पर चाकू से हमला कर दिया. महिला के पेट और सीने के पास चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और गुरुवार रात उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: क्लोन एप बनाकर मनरेगा में फर्जीवाड़ा! फर्जी हाजिरी दर्ज करवाई गई, 200 करोड़ के घोटाले की आशंका
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गणपत चौरे के खिलाफ पहले चाकू से हमला करने का मामला दर्ज किया था. अब महिला की मौत के बाद केस में हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं. पुलिस की तलाश में जुटी है. आरोपी की संभावित जगहों पर दबिश दे रही है. कोतवाली टीआई गौरव बुंदेला का कहना है कि पैसे के लेन-देन का मामला सामने आया है. जब आरोपी पकड़ा जाएगा. उसके बाद ही सारे तथ्य सामने आएंगे.