कौन है गोल्डी बराड़? जिस पर अमेरिकी एजेंसी ने रखा 9 करोड़ का इनाम, FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

Who is Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये का इनाम रखा है. इसके साथ ही टॉप-10 मोस्ट वान्टेड की लिस्ट में शामिल किया है. उस पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े होने का आरोप है
Goldy Brar

गैंगस्टर गोल्डी बराड़

Who is Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये का इनाम रखा है. इसके साथ ही टॉप-10 मोस्ट वान्टेड की लिस्ट में शामिल किया है. उस पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े होने का आरोप है. बराड़ पर हत्या की साजिश, फिरौती और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप है.

अमेरिका में गैंग का काम संभालता है

गोल्डी बराड़ का नाम FBI ने 28 सितंबर को टॉप-10 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया. उस पर आरोप है कि वह अमेरिका में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का काम संभालता है. ये गैंग यूएस, कनाडा और भारत समेत दूसरे देशों में हत्या, फिरौती, अपहरण और ड्रग्स जैसे अवैध कारोबार में शामिल है. जांच एजेंसी ने उसे भगोड़ा घोषित किया है. इस लिस्ट में जगह पाने वाला बराड़ 543वां शख्स है. उसकी तलाश की जा रही है.

लॉस एंजिल्स में केस दर्ज

अमेरिका के लॉस एंजिल्स कोर्ट में गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज है. बराड़ पर गैंग बनाकर साजिश रचने, फिरौती और ड्रग्स तस्करी जैसे आरोप हैं. अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पिछले साल 1 जुलाई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत है. वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है. उसके पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे. बताया जाता है कि उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने क्राइम की राह चुन ली. बाद वह, लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया.

ये भी पढ़ें: UN में हाफिज सईद पर घिरे शहबाज शरीफ, सवाल आया तो बिना जवाब दिए भागे

भारत ने बराड़ को आतंकवादी घोषित किया है. फ्रांस की ओर से बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी ने ली थी. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले एक राजनीतिक और धार्मिक गुरु की हत्या का आरोप भी गोल्डी बराड़ पर है.

ज़रूर पढ़ें