फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठे यात्री ने की अश्लील हरकत, डर के मारे महिला को खड़े होकर करना पड़ा सफर
United Airlines में सफर को लेकर महिला यात्री ने लगाए आरोप
Female Passenger Standing Flight Safety: अमेरिका में यूनाइटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक यात्री ने महिला को देखते हुए आपत्तिजनक हरकत की. महिला ने इसकी शिकायत केबिन क्रू से की. जिसके बाद यह मामला सामने आया गया. मामला सामने आने के बाद United Airlines ने जांच शुरू कर दी है. महिला ने बताया कि उसकी हरकतों से काफी असहज महसूस कर रही थी, लेकिन क्रू मेंबर्स के कहने पर दोबारा उस यात्री के बगल वाली सीट पर बैठना पड़ा. मामले को लेकर United Airlines ने भी यात्रियों से माफी मागी है. इसके साथ ही महिला की आर्थिक मदद भी की.
क्या है मामला?
दरअसल, यह मामला 3 सितंबर 2026 का है, जो अब सामने आया है. न्यूयॉर्क से नेवार्क, न्यू जर्सी जा रही फ्लाइट में एक 25 साल की महिला सफर कर रही थी. उसकी बगल वाली सीट पर एक पुरुष यात्री बैठा था. महिला ने आरोप लगाया कि बगल में बैठे पुरुष यात्री ने उसकी ओर देखते हुए आपत्तिजनक हरकत की. जिसकी वजह से वह काफी असहज हो गई. जब इसकी शिकायत क्रू मेंबर्स से की गई तो उन्होंने महिला को ही अपनी सीट से हटकर दूसरी जगह जाने की बात कही. विमान में सीट नहीं खाली होने की वजह से वह काफी देर तक खड़ी रही.
असहज के बावजूद अपनी सीट पर बैठना पड़ा
जब फ्लाइट लैंड करने वाली थी. इस दौरान फिर से महिला को कहा गया कि अपनी सीट पर बैठ जाएं. जबकि महिला अपनी मूल सीट पर बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहती थी, क्योंकि उसके बगल में वही यात्री बैठा था, जिसकी वजह से वह असहज महसूस कर रही थी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना की जानकारी देने के बाद भी उस यात्री को एयरपोर्ट पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले नहीं किया गया. बल्कि खुद को ही पुलिस से संपर्क करने को कहा गया.
ये भी पढ़ेंः UAE में कर्नाटक के युवक की बेरहमी से हत्या! 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी-बेटा भी लापता
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
फिलहाल, महिला की शिकायत के आधार पर United Airlines ने भी जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही मामले की जानकारी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफएए को भी दी गई हैं. एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए बताया कि कंपनी इस मामले को गंभीरता से लेकर काम कर रही है. महिला के संपर्क में हैं और उनकी शिकायत के आधार पर जांच कर रहे हैं. यात्री की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है.