Mohan Cabinet Decision: DBT से दी जाएगी स्कूल ड्रेस की राशि, पढ़ें मोहन यादव कैबिनेट के फैसले

Mohan Cabinet Decision: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (29 सितंबर) को कैबिनेट मीटिंग हुई. कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार से बच्चों की ड्रेस के लिए राशि उनके अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जारी की जाएगी.
mohan cabinet meeting

मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग

Mohan Cabinet Decision: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (29 सितंबर) को कैबिनेट मीटिंग हुई. इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कक्षा 1 से लेकर 8 तक 9.58 लाख विद्यार्थियों को पूर्व में निर्णय लिया गया था कि गणवेश बनाकर दी जाएगी. गुणवत्तापूर्ण सामग्री सप्लाई करने में सफलता नहीं मिली. बच्चों के लिए देरी करना ठीक नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि इस बार से बच्चों की ड्रेस के लिए राशि उनके अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जारी की जाएगी. इस पर कुल 348 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 600 रुपये की राशि अंतरित होगी. अगले वर्ष के लिए मजबूत व्यवस्था बनाएंगे.

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

  • कटनी-दमोह मार्ग जिसकी लंबाई 105 किमी है. इसके लिए 4 हजार 400 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है. इससे विंध्य और बुंदेलखंड के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
  • सिंगरौली में 450 बेड का हॉस्पिटल बेड बन रहा था. डेढ़ सौ एमबीबीएस की 150 सीटों की आवश्यकता थी, 155 सीटों को बढ़ाया गया है. इसके लिए 355 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.
  • वर्दी धारी विभागों में अग्नि वीर योजना के तहत भर्ती की जाएगी. अग्निवीरों का आरक्षण तय किया जाएगा. पूर्व सैनिक को जगह दी जाएगी. युवाओं के लिए नए अवसर दिए जाएंगे. वन विभाग आरक्षक, गृह विभाग विशेष सशस्त्र बल, जेल प्रहरी आबकारी के आरक्षक अग्नि वीर बन सकेंगे. उनको आरक्षण दिया जाएगा.
  • विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु विभाग के छात्रावास, अनाथालय के लिए अनाज अब 1 रुपये प्रति किलो दिया जाएगा.
  • कोर्ट के लिए 600 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है. केंद्र की तरफ से राशि प्राप्त हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एमपी आएंगे बिप्लब देब, BJP प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा

ज़रूर पढ़ें