CNG भरवाते समय कहीं आपसे भी तो नहीं हो रहा ये खेल? एक छोटी गलती से कट सकते हैं ज्यादा पैसे

CNG Refueling Extra Charges: अगर कर्मचारी CNG का नोजल बार-बार बंद और चालू करता है तो मीटर की रीडिंग बढ़ सकती है. ऐसे में ग्राहक को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, जबकि गाड़ी में गैस की मात्रा कम हो सकती है. इसलिए CNG भरवाते समय डिस्पेंसर की स्क्रीन, पैसे और KG में दिखाई जा रही गैस की मात्रा को ध्यान से देखें.
cng

गाड़ी में CNG भरवाते समय इन बातों का ध्यान रखें

CNG Overcharging Scam: अगर आपकी गाड़ी CNG से चलती है तो यह खबर आपके काम की है. CNG भरवाते समय छोटी सी लापरवाही आपको नुकसन पहुंचा सकता है. कई लोग गैस भरवाने के बाद कर्मचारी को गाड़ी देखने के लिए कहकर वॉशरूम या किसी दूसरे काम से चले जाते हैं. ऐसे में आपको मीटर की रीडिंग और गैस की मात्रा का पता नहीं रहता. इसी का फायदा उठाकर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.

क्या है CNG का जीरो स्कैम?

CNG पंप पर गैस भरवाते समय डिस्पेंसर मीटर को जीरो करना जरूरी होता है. अगर कर्मचारी पिछली गाड़ी की रीडिंग को जीरो किए बिना आपकी गाड़ी में गैस भरना शुरू कर देता है, तो मीटर पर पहले से मौजू पैसा जुड़ सकती है. उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपसे पहले किसी ग्राहक ने 400 रुपये की CNG भरवाई. कर्मचारी ने मीटर जीरो नहीं किया और आपकी गाड़ी में गैस भरनी शुरू कर दी.

अगर मीटर की रीडिंग 600 रुपये तक पहुंच जाती है तो आपसे 600 रुपये मांगे जा सकते हैं. जबकि आपकी गाड़ी में असल में सिर्फ 200 रुपये की CNG ही भरी गई होगी. इसलिए गैस भरवाते समय मीटर पर नजर रखना जरूरी है.

नोजल की रीडिंग भी करें चेक

अगर कर्मचारी CNG का नोजल बार-बार बंद और चालू करता है तो मीटर की रीडिंग बढ़ सकती है. ऐसे में ग्राहक को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, जबकि गाड़ी में गैस की मात्रा कम हो सकती है. इसलिए CNG भरवाते समय डिस्पेंसर की स्क्रीन, पैसे और KG में दिखाई जा रही गैस की मात्रा को ध्यान से देखें.

ये भी पढ़ें-WhatsApp पर बैंक के नाम से आया ‘YES- NO’ वाला मैसेज बना सकता है शिकार, गलती से भी न करें ये काम

CNG भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • CNG भरने के दौरान अपनी गाड़ी के पास ही रहें.
  • अगर आपको फोन करना है या वॉशरूम जाना है तो गैस भरने के बाद ही जाएं.
  • कर्मचारी द्वारा नोजल लगाने से पहले डिस्पेंसर की स्क्रीन पर जीरो रीडिंग जरूर चेक करें.
  • CNG भरने के बाद मीटर की अंतिम रीडिंग भी देखें और पेमेंट करने के बाद रसीद लेना न भूलें.
  • थोड़ी सी सावधानी रखकर आप इस तरह की परेशानी और ठागी से बच सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें