Ration Card: घर से दूर रहते हैं? जानिए कैसे एक ही राशन कार्ड से दो अलग-अलग जगहों पर मिलेगा सरकारी राशन

Ration Card: One Nation One Ration Card (ONORC) योजना के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने की सुविधा मिलती है. अगर आपके पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) या प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) का राशन कार्ड है, तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं
Ration card

राशन कार्ड

Ration Card: अगर आप सरकारी राशन लेते हैं और आपके परिवार के सदस्य काम या पढ़ाई के सिलसिले में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अब परिवार के सभी सदस्यों को राशन लेने के लिए एक ही दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है. राशन कार्ड में दर्ज पात्र सदस्य अलग-अलग जगहों से भी अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं. इसके लिए सरकार ने One Nation One Ration Card (ONORC) की सुविधा दी है. ऐसे में आइए जनते हैं इस सुविधा के बारे में.

क्या दूसरी जगह से राशन ले सकते है?

दरअसल, खाद्य एवं सर्वजनिक वितरण विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है.

विभाग के अनुसार, अगर परिवार के सदस्य अलग-अलग जगहों पर रहते हैं, तो वे अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग राशन दुकानों से अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं. इसके लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा.

जानें क्या है ONORC का नियम?

One Nation One Ration Card (ONORC) योजना के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने की सुविधा मिलती है. अगर आपके पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) या प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) का राशन कार्ड है, तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर परिवार का कोई सदस्य दूसरे शहर में नौकरी करता है या पढ़ाई के लिए घर से दूर रहता है, तो वह वहां की राशन दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकता है.

ये भी पढ़ें-Ration Card New Rules: नया राशन कार्ड बनवाने और सुधार के लिए ये 6 डॉक्यूमेंट्स जरूरी, घर आकर जांच करेंगे अधिकारी

राशन कार्ड पास नहीं है तो कैसे मिलेगा राशन?

अगर आपके परिवार का राशन कार्ड किसी दूसरे सदस्य के पास है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. राशन लेने के लिए अपने पास राशन कार्ड का फिज़िकल रूप में होना जरूरी नहीं है. आप नजदीकी राशन दुकान पर जाकर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर बता सकते हैं. इसके बाद ई-पॉस (ePOS) मशन के जरए आपकी पहचान का सत्यापन किया जाएगा. इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध है. पहचान सत्यापित होने के बाद आप अपने हिस्से का पात्र राशन ले सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें