भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, घर पर मिला शव

Bhopal Crime: भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या की खबर सामने आई है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Retired IAS Officer Rakesh Agrawal

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेत कर हत्या

Retired IAS Officer Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या की खबर सामने आई है. राकेश अग्रवाल अपनी पत्ती के साथ ही रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर इलाके में रहते थे. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या, चोरी और घर में गैस रिसाव के जरिए आग लगाने की कोशिश समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र का है. जहां रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर इलाके में रहते थे. मंगलवार की रात अज्ञात बदमाश ने उनके घर के अंदर ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.

नौकर पर है हत्या का शक

शुरुआती जांच के अनुसार, रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का शक उनके ही नौकर पर है, जो हरियाणा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, उसे 4 दिन पहले ही काम पर रखा था. सूचना पाकर जब पुलिस की टीम घर पहुंची तो पता चला कि नौकर अपना सारा सामान लेकर गायब है. इस दौरान शक और गहरा गया. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हत्या किसने और किन वजहों से की है. इसके लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः भोपाल दौरे पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

क्राइम ब्रांच समेत बड़े अधिकारी जांच में जुटे

पुलिस के बड़े अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. राकेश अग्रवाल की सेवा कर रहे दूसरे केयरटेकर अमर सिंह ने बताया कि हमारी पत्नी के माध्यम से सूचना मिली थी. जिसके बाद घर जाकर देखा तो हैरान रह गया. क्योंकि उनका शव लहूलुहान हालत में मिला.

ज़रूर पढ़ें