बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-RJD आमने-सामने, गठबंधन के बाद भी उतारे कैंडिडेट
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव
Bihar-Mlc-Election: बिहार में इन दिनों अलग-अलग ही सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कौन किसके साथ है. यह पता ही नहीं चल पा रहा है. क्योंकि अनंत सिंह जन सुराज के साथ नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने आ चुकी है. साफ तौर पर विधान परिषद चुनाव को लेकर भी विपक्षी गठबंधन के भीतर खींचतान देखने को मिल रही है.
कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इनमें तीन स्नातक सीटों पर कांग्रेस का सीधा मुकाबला उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवारों से होगा. इससे चुनाव में INDIA ब्लॉक के दोनों दलों के बीच अलग-अलग दावेदारी सामने आ गई है.
क्या है पूरा माजरा आसान भाषा में समझें
विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. जबकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है.
इसी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में दरभंगा शिक्षक सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट पर RJD ने फिलहाल प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. पटना शिक्षक सीट से कांग्रेस ने संजय यादव को टिकट दिया है.
सबसे ज्यादा दिलचस्प है ये सीट
सबसे ज्यादा राजनीतिक चर्चा तीन स्नातक सीटों को लेकर है. कांग्रेस ने कोसी स्नातक सीट से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक सीट से रजनीकांत पाठक और पटना स्नातक सीट से असदुल्लाह खान को मैदान में उतारा है. इन तीनों सीटों पर RJD पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है. ऐसे में दोनों दलों के उम्मीदवार सीधे आमने-सामने होंगे. इन्हीं उम्मीदवारों की वजह से ही इंडिया गठबंधन की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
अब देखना होगा कि इस चुनाव में अपने आपको दोनों ही राजनीतिक दल कहां और कैसे फिट करते हैं. सबसे खास बात यह है कि हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक में एक साथ रहने पर जोर दिया गया था.
ये भी पढ़ें:JDU से बगावत? MLC चुनाव में अनंत सिंह का जुदा अंदाज, जन सुराज उम्मीदवार की जीत का दावा