बाली ट्रिप पर नुसरत भरूचा को लगी गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में भर्ती

Nusrat Bharucha Accident: एक्ट्रेस की टीम ने इस हादसे को लेकर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. बयान में बताया गया है कि नुसरत अभी बाली के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं. चोट गंभीर होने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करनी पड़ेगी.
Nushrat Bharucha

नुसरत भरूचा

Nusrat Bharucha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. ड्रीम गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस इन दिनों काम के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बाली गई हुई थीं. वहीं उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में उनका रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई में होगी सर्जरी

एक्ट्रेस की टीम ने इस हादसे को लेकर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. बयान में बताया गया है कि नुसरत अभी बाली के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की देखरेख में है. चोट गंभीर होने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करनी पड़ेगी. टीम ने कहा है कि इस वक्त हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नुसरत की सेहत है.

उन्हें बेस्ट इलाज मिले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. टीम बाली से मुंबई लाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर रही है. उनकी सर्जरी मुंबई में ही की जाएगी. डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उन्हें ठीक होने के लिए काफी आराम की जरूरत होगी.

जल्द ठीक होने की प्रार्थना

नुसरत की पीआर टीम ने लोगों से अपील की है कि उन्हें इलाज और रिकवरी के लिए पूरा समय और स्पेस दिया जाए. टीम ने सभी फैंस की चिंता और दुआओं के लिए आभार भी जताया है और कहा है कि समय आने पर उनकी हेल्थ को लेकर अगली जाकारी दी जाएगी. फिलहाल इससे ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में OTT पर धमाल मचाएंगी ये 5 फिल्में और सीरीज, घर बैठे लें सिनेमाघर जैसे मजा

नुसरत भरूचा का फिल्मी सफर

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो नुसरत ने प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें बड़ा स्टार बना दिया. इन फिल्मों में उनके रोल को खूब सराहा गया था. वह जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

ज़रूर पढ़ें