दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे PM किसान योजना के 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए किसानों को अपना स्टेटस जरूर देखना चाहिए. अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो आपको e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसे आप घर बैठे भी कर सकते हैं.
PM Kisan 24th Installment Date

पीएम किसान के इस दिन खाते में आएंगे पैसे

PM Kisan 24th Installment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आ सकती है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है. त्योहारों के खर्च को देखते हुए सरकार अक्टूबर में ही किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये भेज सकती है. हालांकि इस बार लाखों किसानों के नाम अपात्र होने या तकनीकी गड़बड़ी की कारण लिस्ट से हट गए हैं, इसलिए अपना स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए किसानों को अपना स्टेटस जरूर देखना चाहिए. अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो आपको e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगा. इसे आप घर बैठे भी कर सकते हैं.

घर बैठे e-KYC कैसे करें

  • सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को बहुत आसान कर दिया है. अब आप बिना OTP और बिना फिंगरप्रिंट के भी e-KYC कर सकते हैं.
  • आप अपने मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आप PM KISAN GOI का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें. होम पेज पर आपको e-KYC या Face Authentication का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ऐप का कैमरा आपके चेहरे को स्कैन करेगा. अपना चेहरा सीधा कैमरे के सामने रखें और पलकें झपकाएं.
  • प्रक्रिया पूरी होते ही स्क्रीन पर e-KYC Successfully Completed का मैसेज आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-MP में शुरू हुआ KCC पोर्टल, अब घर बैठे बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

बैंक-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें

  • कई किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए अटक जाती है क्योंकि उनका जमीन का सत्यापन नहीं हुआ होता है या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता है.
  • आप घर बैठे इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
  • इसके लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get Data पर क्लिक करें.
  • अब आपकी पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी. यहां Eligibility Status के टैब पर क्लिक करें. यहां आपको तीन जगह YES का निशान देखना होगा.
  • Land Seeding के सामने YES होना जरूरी है. e-KYC Status के सामने YES होना चाहिए.
  • Aadhaar Bank Account Seeded Status के सामने भी YES लिखा होना चाहिए. अगर इन तीनों में YES है तो आपकी किस्त नहीं रुकेगी.

ज़रूर पढ़ें