आज से 3 दिन तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे CM साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का देंगे न्योता
सीएम विष्णु देव साय
CM Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़ के लिए आने वाले 3 दिन काफी अहम होने वाले हैं. दरअसल, प्रदेश के मुखिया सीएम साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे. यहां वे निवशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का न्योता देंगे. दौरे में वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. यही नहीं, सिंगापुर पहुंच सीएम साय विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ में क्यों निवेश करना चाहिये यह बताएंगे और छत्तीसगढ़ आने का न्योता देंगे.
कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक, सम्मेलन में निदेश के कई निवेशक और उद्योगपति मुख्य रूप से शामिल होंगे. सीएम छत्तीसगढ़ की खासियत के बार में बताएंगे और बताएंगे कि राज्य में निवेश क्यों करना चाहिए. साथ ही सीएम प्रदेश में मौजूद खनिज, बिजली, पानी और सस्ती जमीन की जानकारी भी देंगे. सीएम नई औद्योगिक नीति में निवेशकों को मिल रही छूट के बारे में बताएंगे.
टेक्नोलॉजी पर फोकस
गौरतलब है कि, इस बार फोकस न सिर्फ छत्तीसगढ़ के पानी, सस्ती जमीन और रिसोर्सेस के बारे में देंगे, बल्कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में टेक्नोंलॉजी के निवेश लाना भी मकसद रहेगा. साय सरकार का फोकस है कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ खनन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़ा निवेश आए.इसलिए इस दौरे में टेक कंपनियों से अलग से बैठक होगी.
बताया जा रहा है कि सिंगापुर में CM कई बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे.इनमें उद्योग लगाने, जॉइंट वेंचर और नई फैक्ट्रियां शुरू करने पर बात होगी. इससे प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे.